सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police investigating reason behind couple hanging themselves; family members remain silent.

Bhadohi News: दंपती के फंदे से लटकने की वजह तलाश रही पुलिस, परिजनों ने साधी चुप्पी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police investigating reason behind couple hanging themselves; family members remain silent.
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज कोतवाली के तुरंतपुर चकमानधाता गांव में एक ही साड़ी के फंदे से लटकने वाले पति-पत्नी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी बुधवार को भी नहीं हो सकी। पत्नी की मौत हो चुकी है जबकि पति की वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में हालत गंभीर बनी हुई है। पड़ोस के लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, लेकिन परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस फिलहाल मोबाइल फोन के जरिये सुराग तलाशने में लगी है। हालांकि बुधवार को मोबाइल फोन का लॉक नहीं खोला जा सका।

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के तुरंतपुर चकमानधाता गांव निवासी सूबेदार (30) की शादी एक साल पहले मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी कटहरा गांव निवासी छन्नू लाल की बेटी नीलम (23) के साथ हुई थी। दोनों मंगलवार को सुबह कमरे में एक ही साड़ी से फंदा बनाकर झूल गए थे। इससे नीलम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सूबेदार की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया? यह पुलिस के लिए भी पहेली बनी हुई है। नीलम के पिता छन्नू लाल के अनुसार बेटी-दामाद के बीच किसी तरह कोई विवाद नहीं था। वे परिवार के सदस्यों पर भी कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, सूबेदार के परिजन भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। बुधवार को पुलिस मामले की जांच में लगी रही, लेकिन अब तक कोई अहम कारण नहीं मिल सका है कि आखिरी दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस बरामद हुए सूबेदार के फोन से ही सुराग तलाशने में लगी है, लेकिन अब तक मोबाइल का लॉक नहीं तोड़ा जा सका है।
इधर गांव के लोगों का कहना है कि मंगलवार को सुबह दोनों के बीच ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पहले नीलम ने फंदा लगाया, उसे देख सूबेदार भी उसी साड़ी का फंदा लगाकर झूल गया। हालांकि इस मामले में परिजन कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। ंएएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि दोनों तरफ के परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाए गए। दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अब भी सवाल बना हुआ है। मोबाइल का लॉक तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed