सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Record purchase of 301 quintals of paddy in one day at Jangiganj center

Bhadohi News: जंगीगंज केंद्र पर एक दिन में रिकाॅर्ड 301 क्विंटल धान खरीद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Record purchase of 301 quintals of paddy in one day at Jangiganj center
जंगीगंज धान क्रय केंद्र पर हुई 264 कुंतल धान की खरीद। संवाद
विज्ञापन
जंगीगंज। धान क्रय केंद्र जंगीगंज में बुधवार को इस सीजन का रिकॉर्ड खरीदारी हुई। जहां पर आधा दर्जन किसानों से 301.20 क्विंटल धान की क्रय की गईं। जंगीगंज क्रय केंद्र पर अब तक 12 दिनों में कुल 502 क्विंटल की खरीदारी हुई है। जंगीगंज के केंद्र प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि एक नवंबर से धान की खरीदारी शुरू हुई है लेकिन मौसम की खराबी के वजह से कुछ देर से किसानों ने धान को क्रय केंद्र पर लाए। बताया कि 11 नवंबर तक जहां कुल 219.60 क्विंटल की खरीद हुई, वहीं बुधवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 301.20 क्विंटल की खरीद हुई। बताया कि यह इस सीजन का सबसे अधिक खरीद है। गौरव सिंह ने बताया कि जंगीगंज धान क्रय केंद्र पर अब तक कुल 502 क्विंटल धान की खरीद हुई है। वहीं 22000 क्विंटल का लक्ष्य है। किसानों के खाते में 48 घंटे के अंदर धान की धनराशि पहुंच जा रही है। बुधवार को महुआरी निवासी राजकुमारी, दुर्गावती, जगदीशपुर निवासी सुभाष तिवारी, लालचंद तिवारी भीखीपुर निवासी किसान केवला देवी और बदरी निवासी सेवा शंकर तिवारी ने धान क्रय केंद्र पर धान क्रय किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed