सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Scorching heat throughout the day; evening storm with 70 km/h winds topples 30 trees.

Bhadohi News: दिन भर तपिश, शाम को 70 किमी की रफ्तार से चली आंधी, 30 पेड़ धराशायी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Scorching heat throughout the day; evening storm with 70 km/h winds topples 30 trees.
ज्ञानपुर दुर्गागंज मार्ग पर दुल्हीपुर बाजार के पास टीनेशेड पर गिरा नीम का पेड़। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में बुधवार दिनभर की तपिश के बाद शाम करीब साढ़े बजे मौसम का मिजाज बदला। बादल छाने के साथ 70 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने लगी। इससे ज्ञानपुर ब्लाॅक के भिडिऊरा गांव, घाटमपुर, दुल्हीपुर, पाली मोढ़ और ज्ञानपुर दुर्गागंज में मुख्य मार्ग पर 25 से 30 पेड़ धराशायी हो गए।

वहीं, बाबूसराय क्षेत्र में एक घंटे तक बारिश हुई, जबकि बाकी हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। जिला मुख्यालय पर उमड़-घुमड़ कर बादल निकल गए। मौसम का रुख देखते हुए जिला प्रशासन ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह नौ बजे से ही तेज धूप के साथ गर्म हवा चल रही थी। शाम को अचानक से मौसम में बदलाव आया। आंधी के साथ बारिश हुई। भिडिऊरा गांव निवासी प्रमोद दूबे, सुबाष दूबे ने बताया कि चक्रवाती आंधी के कारण दुल्हीपुर बाजार से पाली मोड़ तक और भिडिऊरा गांव में 25 से 30 पेड़ गिर गए। भिडिऊरा, घाटमपुर, दुल्हीपुर, गरीबी का तारा, पाली मोढ़ के बीच देखने को मिला।
विज्ञापन

दुलहीपुर में टिनशेड पर पेड़ गिर गया। दुर्गागंज-ज्ञानपुर भिदिउरा, घाटमपुर और दुलहीपुर में बीच सड़क पर पेड़ गिरने से करीबदो घंटे तक रास्ता बाधित रहा।
वहीं, बाबूसराय क्षेत्र में एक घंटे तक बारिश होने से गर्मी से लोगों को राहत मिली। सुबाष ने बताया कि यह आंधी 13 मई की याद दिला गई। जब पेड़, दीवार, बिजली के पोल गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई थी।

ज्ञानपुर दुर्गागंज मार्ग पर दुल्हीपुर बाजार के पास टीनेशेड पर गिरा नीम का पेड़। संवाद

ज्ञानपुर दुर्गागंज मार्ग पर दुल्हीपुर बाजार के पास टीनेशेड पर गिरा नीम का पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed