सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teenage girl died in road accident due to bike collision in Bhadohi

Bhadohi News: बाइक की टक्कर से किशोरी की मौत, एक युवक भी घायल; हादसे से परिवार में मचा कोहराम

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 08 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhadohi News: कोतवाली क्षेत्र के चितईपुर बैदा गांव के पास दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक की टक्कर से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक युवक बेहोश हो गया। वहीं दूसरा युवक मौके से भाग गया। 

Teenage girl died in road accident due to bike collision in Bhadohi
रोती- बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के चितईपुर बैदा गांव के पास सोमवार को बाइक की चपेट में आने से नंदिनी (13) पुत्री देवी प्रसाद बिंद निवासी चितईपुर की मौत हो गई। घटना में बाइक सवार पिंटू (24) पुत्र नंदू वनवासी निवासी गोधना सूफीनगर घायल हो गया, जबकि एक युवक भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक कब्जे में लेकर बाइक सवार युवक को हिरासत में ले लिया।

Trending Videos


चितईपुर निवासी नंदिनी सोमवार को दोपहर में घर से सरसों लेकर तेल पेरवाने के लिए चक्की जा रही थी। इसी दौरान शांति बालिका इंटर कॉलेज धीरपुर के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि नंदिनी चार बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। घटना के बाद बाइक सवार बेहोश हो गया। सीएचसी ले जाने पर उसे होश आया। उसकी पहचान पिंटू निवासी गोधना के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक पर एक युवक और बैठा था। घटना के बाद वह वहां से भाग गया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि वाहन में कब्जे में ले लिया। उपचार के बाद बाइक सवार को हिरासत में लिया गया है। दूसरे युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed