{"_id":"694992b1adf47827470d0584","slug":"the-bridge-will-be-built-at-a-cost-of-rs-320-crore-benefiting-125-lakh-people-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-136477-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 320 करोड़ से बनेगा पुल, सवा लाख लोगों को होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 320 करोड़ से बनेगा पुल, सवा लाख लोगों को होगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। तीन ओर गंगा से घिरे जिले के कोनिया क्षेत्र के लोगों के लिए सोमवार को खुशी वाला दिन रहा। डेंगुरपुर-धनतुलसी पक्का पुल को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई। यह पक्कापुल धनतुलसी गंगा घाट और प्रयागराज के मांडा के डेंगुरपुर गंगा पर बनेगा। करीब 1320 मीटर लंबे पुल के निर्माण पर 320 करोड़ खर्च होगा। इससे जनपद के कोनिया सहित प्रयागराज के मांडा क्षेत्र के सवा लाख से अधिक की आबादी सीधे लाभान्वित होगी। ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने फोन पर बताया कि धनतुलसी डेंगुरपुर गंगा नदी पर पक्कापुल निर्माण के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
जिले में गंगा करीब 45 किमी परिक्षेत्र में फैली हुई हैं। रामपुर, सीतामढ़ी और डेंगुरपुर-धनतुलसी पीपापुल के माध्यम से लोग मिर्जापुर, प्रयागराज के मांडा संग एमपी आदि क्षेत्र जाते हैं। बारिश में पीपा पुल हटने से दिक्कतें बढ़ जाती हैं। भारी वाहन और चार पहिया वाहनों को मिर्जापुर या प्रयागराज होकर जाना पड़ता है। दो साल पूर्व रामपुर घाट पर पक्के पुल की सौगात मिली तो 2025 में डेंगुरपुर-धनतुलसी घाट पर पक्के पुल को मंजूरी मिली। सोमवार को पुल निर्माण पर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने अपनी मुहर लगा दी। पुल की सौगात की खबर मिलते ही से कोनिया क्षेत्र के लोग झूम उठे। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं। कोनिया के इटहरा में भाजपा नेता विधान चंद दुबे और डीघ मंडल अध्यक्ष शैलेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बैठक कर प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
बता दें कि 1978 की प्रलयंकारी गंगा बाढ़ के बाद से ही कोनिया में पक्के पुल की मांग होती आ रही है। पक्के पुल से जनपद के कोनिया सहित प्रयागराज के मांडा क्षेत्र के सवा लाख से अधिक की आबादी सीधे लाभान्वित होगी। साथ ही कोनिया क्षेत्र मांडा रोड रेलवे स्टेशन से जुड़ जाएगा। पुल निर्माण से मध्यप्रदेश की दूरी भी कम हो जाएगी और लोग सीधे यात्रा कर सकेंगे। जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी में सैलानियों की संख्या बढ़ेगी। पक्कापुल बन जाने से आवागमन सुगम होगा और पर्यटन के साथ व्यावसायिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इससे विकास के नए द्वार खुलेंगे।
Trending Videos