सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The mercury dropped by a degree, yet people remained distressed by the heat.

Bhadohi News: पारा एक डिग्री लुढ़का, फिर भी गर्मी से बेहाल रहे लोग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by a degree, yet people remained distressed by the heat.
विज्ञापन
ज्ञानपुर। तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़कने के बाद भी तेज धूप और गर्म हवाएं झुलसाती रहीं।

अभी एक हफ्ते तक तपिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। जिले में 22 से 25 जून के बीच मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार तराई, समुद्री क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता नहीं बन रही है। इससे मानसून में देरी हो रही है।
जिले में बीते कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। हालांकि हवा की दिशा में बदलाव होने के कारण मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम एक डिग्री घटकर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। वहीं, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान महीने में दूसरी बार 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके पहले 14 जून को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में उमस के कारण जीना मुहाल रहा। सुबह से शाम तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे। तीखी धूप के कारण बाहर निकला मुश्किल हो गया है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर तीन बजे के बाद मौसम में नम हवा चलने से एक डिग्री तापमान की कमी देखी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed