{"_id":"686ad0732fcc432195061efe","slug":"the-mercury-rose-by-two-degrees-the-sun-and-humidity-increased-the-trouble-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-128465-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: दो डिग्री बढ़ा पारा, धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: दो डिग्री बढ़ा पारा, धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन

ज्ञानपुर। जिले में रविवार को पूरे दिन तेज धूप रही। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। उमस भरी गर्मी से लोग पूरे दिन परेशान रहे। पसीने से तरबतर लोगों का जीना मुहाल रहा। तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। शाम छह बजे के हवा की दिशा में बदलाव से आसमान में हल्के बादल दिखे।
सुबह से ही गर्मी लोगों को सताने लगी। गर्मी का तेवर देखकर लोगों को ऐसा प्रतीत ही नहीं हो हरा है कि यह आषाढ़ चल रहा है। इस माह में बादलायुक्त मौसम के साथ आए दिन बारिश का संयोग बनता है। इस बार आषाढ़ में ही गर्मी परेशान कर रही है। दो दिनों से गर्मी का अहसास लोगों को हो रहा है। दोपहर में पंखा तो चलता है, लेकिन राहत नहीं मिलता है। रविवार को धूप तेज रही। असर तीखा होने के कारण तमाम लोग दोपहर के समय घर से निकलना मुनासिब नहीं समझे। पश्चिमी से पूरवा हवा चलने के कारण शाम को बादल दिखे। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के वरिष्ठ वैज्ञानिक विश्वेंद्रु द्विवेदी ने बताया कि रविवार दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिनों से मौसम की तल्खी बनी है। दो दिनों में बारिश की संभावना है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
छह दिनों का तापमान
दिन- अधिकतम - न्यूनतम
रविवार - 36 - 26
शनिवार - 34 - 26
शुक्रवार - 36 - 25
बृहस्पतिवार - 34 - 27
बुधवार - 32 - 27
मंगलवार - 33.5 - 25
विज्ञापन

Trending Videos