{"_id":"6ae24e514d7e5d35600462ec","slug":"vbg-ramji-work-halted-workers-attendance-recorded-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-150669-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीबीजी रामजी : काम बंद, मजदूरों की हाजिरी चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीबीजी रामजी : काम बंद, मजदूरों की हाजिरी चालू
विज्ञापन
अनेगपुर में बीबीजीरामजी में बंधे पर थोड़ी सी खोदकर रखी गई मिट्टी। संवाद
वीबीजी रामजी का काम भी मनरेगा के ढर्रे पर चल रहा है। वीबीजी रामजी के तहत गांवों में होने वाले विकास कार्यों में हाजिरी का खेल चल रहा है। कहीं 10 दिनों से काम बंद हैं, लेकिन मजदूरों की हाजिरी रोज लग रही है तो कहीं मस्टररोल में 20 से 25 मजदूरों की हाजिरी है, लेकिन हकीकत 10 से 12 मजदूर काम कर रहे हैं।
जिले की छह ब्लॉकों की 546 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाने और मजदूरों की रोजगार की गारंटी को लेकर महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) लागू की गई थी। बीते दिनों सरकार ने योजना में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से इस योजना में कुछ बदलावों के साथ इसका नाम विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड अजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) कर दिया था। हमारी टीम ने बुधवार को नौ गांवों में वीबीजीराम जी के कामों की पड़ताल की। कई जगहों पर अटेंडेंस का खेल मिला। पोर्टल और जमीन आंकड़े भिन्न मिला। नौ गांवों में 10 काम चल रहे थे। जिसमें 149 मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी भरी गई थी। सीकीचौरा सात मजदूर काम करते दिखाई दिए, लेकिन पोर्टल पर यहां आठ मजदूरों के काम करते दर्शाया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
663 मस्टररोल पर 3678 मजदूर कर रहे काम
वर्तमान में जिले की 546 ग्राम पंचायतों में वीबीजी रामजी योजना के तहत शुक्रवार को छह ब्लॉकों में 240 काम दर्शाया गया। जिसमें 663 मस्टररोल पर करीब 3678 मजदूर काम करते दिखाया गया। योजना के तहत कहीं नाली सफाई, कहीं नाला खोदाई तो कहीं तालाब की सफाई और चकरोड जैसे काम हो रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दृश्य एक : डीघ ब्लॉक के सेमराध में वीबी रामजी के तहत अशोक सिंह के खेत से कालू पाल के खेत तक नाली खोदाई का काम 10 दिन पहले पूरा हो गया है। शुक्रवार को इस कार्य के लिए 10 मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी लगाई थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दृश्य दो : ज्ञानपुर ब्लॉक के पूरेरजा गांव में तेजी का पुरा में तालाब नंबर 76 की खोदाई और अमृत सरोवर के सुंदरीकरण का काम चल रहा है। मौके पर एक भी मजदूर नहीं मिले। यहां हर दिन सुबह कुछ देर के लिए पांच-सात मजदूर आते हैं और हल्की खुदाई कर चले जाते हैं। ऑनलाइन आंकड़ों के मुताबिक 14 मजदूर काम कर रहे थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
दृश्य तीन : भदोही ब्लॉक के अनेगपुर गांव में मां कालिका भठ्ठा से खदेरन के खेत तक नदी के किनारे बंधा निर्माण का काम चल रहा है। 12 मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी थी, लेकिन मौके पर केवल थोड़ी सी मिट्टी पड़ी मिली। पोर्टल के मुताबिक यहां तीन दिन से काम चल रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
दृश्य चार : औराई ब्लॉक के द्वारिकापुर में पिच रोड से मुकुन्नी बाबा तक चकमार्ग का निर्माण चल रहा है। जिसमें 20 मजदूर लगे हैं। मौके पर काम मिला, लेकिन मजदूर एक भी नहीं मिले। यहां आठ-दस मजदूर आते हैं। समय से पहले चले जाते हैं।
-- -- -- -- -- -- -
ब्लॉक गांव काम की संख्या मजूदर की संख्या
औराई - झौवा - दो - 28
औराई - द्वारिकापुर - एक - 20
ज्ञानपुर - भिदिउरा - एक - 25
ज्ञानपुर - पुरेगोसाईदासपुर - एक - 2
ज्ञानपुर - पूरेरजा - एक - 14
डीघ - सेमराध - एक - 10
डीघ - सीकीचौरा - एक - 8
भदोही - अनेगपुर - एक - 12
भदोही - बरदहां - एक - 30
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
वीबीजी रामजी के कार्यों में पूरी पारदर्शिता से काम कराया जाना है। इसमें अगर फर्जी तरीके से हाजिरी लगाई जा रही है तो यह काफी यह अक्षम्य है। जिन भी गांवों में इस तरह की गड़बड़ी मिलेगी। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - बाल गोविंद शुक्ल, सीडीओ, भदोही।