{"_id":"6adbbe7860210259840b5fc1","slug":"vedant-cricket-club-won-the-match-thanks-to-viveks-century-bhadohi-news-c-295-1-svns1029-153981-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: विवेक के शतक से वेदांत क्रिकेट क्लब जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: विवेक के शतक से वेदांत क्रिकेट क्लब जीता मैच
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच में शाट लगाता बल्लेबाज।संवाद
सहादतपुर स्थित खेल मैदान पर खेले गए मैच में बृहस्पतिवार को वेदांत क्रिकेट क्लब ने पवन क्रिकेट एकेडमी को 94 रनों से पराजित किया। 40 ओवर के इस मैच में वेदांत क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 318 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पवन क्रिकेट एकेडमी की टीम सात विकेट खोकर 224 रन ही बना सकी।
वेदांत क्रिकेट क्लब के कप्तान विवेक कुमार सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 108 गेंदों पर 163 रन बनाए। 11 चौके और 14 छक्के लगाए। आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए विवेक ने विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वेदांत क्रिकेट क्लब की ओर से अनिकेत राजभर ने 51 गेंदों पर 51 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। आर्यन प्रजापति ने 34 गेंदों पर 33 रन का योगदान दिया। सत्यराज 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अंश कुशवाहा छह रन बनाकर नाबाद लौटे। पवन क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रांजल कुमार गिरि और अंकित यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
पवन क्रिकेट एकेडमी की टीम ने संघर्ष किया, लेकिन बड़े लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। प्रियांशु तिवारी ने 54 गेंदों पर 64 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं, कप्तान सरजीत राजभर ने 93 गेंदों पर 61 रन बनाकर टीम को संभालने का प्रयास किया। उनकी पारी में पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। इसके अलावा रघुनंदन चौहान ने 25 गेंदों पर 17 रन और प्रदीप यादव ने पांच गेंदों पर 11 रन बनाए। रवि यादव ने 38 गेंदों पर आठ रन का योगदान दिया। हालांकि, वेदांत क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर विपक्षी टीम की रन गति पर अंकुश लगाए रखा। पवन क्रिकेट एकेडमी निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट पर 224 रन ही बना सकी। वेदांत क्रिकेट क्लब की जीत में गेंदबाजों की भूमिका भी अहम रही। मिथुन चौहान ने आठ ओवर में दो मेडन रखते हुए 34 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अश्वनी मौर्य ने आठ ओवर में एक मेडन के साथ 49 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। आदित्य सिंह ने भी एक विकेट हासिल किया।
वहीं, पवन क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रांजल कुमार गिरि ने आठ ओवर में एक मेडन के साथ 29 रन देकर दो विकेट लिए। अंकित यादव को भी दो विकेट मिले। संवाद