{"_id":"69c982e48df367c7b105ac33","slug":"waiting-in-pain-take-the-token-on-the-first-day-then-wait-48-hours-only-then-will-the-ct-scan-be-done-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-141003-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्द में इंतजार : पहले दिन टोकन लीजिए, फिर कीजिए 48 घंटे इंतजार, तब होगा सीटी स्कैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्द में इंतजार : पहले दिन टोकन लीजिए, फिर कीजिए 48 घंटे इंतजार, तब होगा सीटी स्कैन
विज्ञापन
सौ शय्या असपताल में हो रहा सीटी स्कैन। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के सौ शैय्या अस्पताल में सीटी स्कैन करवाना है तो आपको दो दिन इंतजार करना पड़ेगा। बीते 15 दिन से सीटी स्कैन के लिए 45 वेटिंग लिस्ट चल रही है। इससे पहले हर दिन अस्पताल में 70 मरीजों का सीटी स्कैन किया जाता था। इन दिनों यह संख्या दोगुनी हो गई है। सेंटर पर हर दिन लगभग 140 मरीज आ रहे हैं। हाल यह है कि मरीजों को दो दिन पहले टोकन मिल रहा है। उसके बाद 48 घंटे इंतजार के बाद जांच हो रही है। जिले के सौ शैय्या अस्पताल में चिकित्सकों के परामर्श पर निशुल्क सीटी स्कैन किया जाता है। पहले सीटी स्कैन होने के तुरंत बाद फिल्म मिल जाता था। पांच घंटे में रिपोर्ट आ जाती थी।
आसपास के जिलों से भी आ रहे हैं मरीज
अप्रैल 2025 में यहां सीटी स्कैन मशीन लगाई गई थी। चार करोड़ की लागत से बने सेंटर का संचालन पीपीपी मॉडल किया जा रहा है। यहां जिले के अलावा जौनपुर और मिर्जापुर जिले से भी मरीज सीटी स्कैन कराने के लिए आते हैं।
मरीज की प्रतिक्रिया
पांच साल पहले बाइक चलाते समय गिर गया थे। कभी-कभी सिर में दर्द होता है, डॉक्टर ने सीटी स्कैन करवाने की सलाह दी है। 100 बेड के अस्पताल में सीटी स्कैन कराने गए तो काउंटर पर पता चला कि 13 वेटिंग चल रहा है। सोमवार को बुलाया गया है। - संतोष कुमार निवासी सरई राजपूतानी।
करीब आठ साल पहले फिसल कर गिरने के कारण चोट लगी थी। घुटने में दर्द है। गोपीगंज सीएचसी के डॉक्टर को 20 दिन पहले दिखाए थे, उन्होंने सीटी करवाने की सलाह दी।शुक्रवार को करीब तीन बजे सीटी स्कैन करवाने के लिए आए थे। शनिवार को बुलाया गया था, नहीं पहुंच पाए तो अब सोमवार को बुलाया गया है।-- बोधन हलवाई निवासी गोपपुर।
एक नजर सुविधाओं पर
- अप्रैल 2025 में शुरू हुई सुविधा
- हर दिन 100 के पार हो रही जांच
- चार करोड़ से बनाया गया है सेंटर
- गंभीर मरीजों का तुंरत होता है सीटी स्कैन
- फिल्म तुंरत मिलती है रिपोर्ट चार घंटे बाद
- 100 बेड के डॉक्टर के परामर्श पर होती है जांच
- 10 बजे से शुरू होती है जांच, सुबह से लगती है लाइन
15 दिन से सीटी स्कैन कराने के लिए मरीजों की संख्या बढ़ी है। औसतन रोजाना 100 के पार जांच हो रही है। इमरजेंसी में मरीजों की तुरंत जांच की जाती है। भीड़ अधिक होने के कारण 45 मरीजों की वेटिंग चल रही है।-- आशुतोष चौधरी, जिला सीटी प्रबंधक, भदोही।
Trending Videos
आसपास के जिलों से भी आ रहे हैं मरीज
अप्रैल 2025 में यहां सीटी स्कैन मशीन लगाई गई थी। चार करोड़ की लागत से बने सेंटर का संचालन पीपीपी मॉडल किया जा रहा है। यहां जिले के अलावा जौनपुर और मिर्जापुर जिले से भी मरीज सीटी स्कैन कराने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज की प्रतिक्रिया
पांच साल पहले बाइक चलाते समय गिर गया थे। कभी-कभी सिर में दर्द होता है, डॉक्टर ने सीटी स्कैन करवाने की सलाह दी है। 100 बेड के अस्पताल में सीटी स्कैन कराने गए तो काउंटर पर पता चला कि 13 वेटिंग चल रहा है। सोमवार को बुलाया गया है। - संतोष कुमार निवासी सरई राजपूतानी।
करीब आठ साल पहले फिसल कर गिरने के कारण चोट लगी थी। घुटने में दर्द है। गोपीगंज सीएचसी के डॉक्टर को 20 दिन पहले दिखाए थे, उन्होंने सीटी करवाने की सलाह दी।शुक्रवार को करीब तीन बजे सीटी स्कैन करवाने के लिए आए थे। शनिवार को बुलाया गया था, नहीं पहुंच पाए तो अब सोमवार को बुलाया गया है।
एक नजर सुविधाओं पर
- अप्रैल 2025 में शुरू हुई सुविधा
- हर दिन 100 के पार हो रही जांच
- चार करोड़ से बनाया गया है सेंटर
- गंभीर मरीजों का तुंरत होता है सीटी स्कैन
- फिल्म तुंरत मिलती है रिपोर्ट चार घंटे बाद
- 100 बेड के डॉक्टर के परामर्श पर होती है जांच
- 10 बजे से शुरू होती है जांच, सुबह से लगती है लाइन
15 दिन से सीटी स्कैन कराने के लिए मरीजों की संख्या बढ़ी है। औसतन रोजाना 100 के पार जांच हो रही है। इमरजेंसी में मरीजों की तुरंत जांच की जाती है। भीड़ अधिक होने के कारण 45 मरीजों की वेटिंग चल रही है।