{"_id":"697a56671e3980dfa105dc0b","slug":"105-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-getting-a-job-abroad-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-171069-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 10.5 लाख रुपये की ठगीे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 10.5 लाख रुपये की ठगीे
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। बेरोजगार युवकों को विदेश में भेजकर रोजगार दिलाने के नाम पर करीब 10.5 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के ग्राम मलकपुर सहसु निवासी रजत कुमार ने तहरीर में बताया कि वह व उसके साथी बेरोजगार हैं। उसे व उसके साथियों को काम के लिए विदेश जाना था, जिसके संबंध में उसकी मुलाकात नगीना के मोहल्ला कलालान निवासी दानिश से हुई। उसने बताया कि वह लोगो को विदेश भेजने का कार्य करता है। दानिश की बात पर विश्वास करके उसने अपने व अपने दोस्तो नगीना के मोहल्ला बिश्नोई सराय निवासी उस्मान, मोहल्ला सराय मीर निवासी मोबीन, थाना स्योहारा के ग्राम मखनपुर निवासी आशुतोष भारती व ग्राम नगला जादन थाना स्योहारा निवासी अरविंद के विदेश जाने के बारे में दानिश से बात की तो उसने बताया कि वह सभी को हंगरी में होटलो में पैकिंग का काम दिला देगा।
इसका खर्च एक आदमी का 4.5 लाख रुपये होगा, जिसमें से 2.5 लाख रुपये अभी देने होंगे व बाकी के रुपये वहा जाने के बाद सैलरी में से कट जाएंगे। उसने अपने साथियों से बात की तो सब तैयार हो गए। इसके बाद उसने दानिश के बताए नंबर व अपने अलग अलग बैंक खातों से कुल 10,42,100 रुपये डाल दिए। इसके बाद दानिश से सम्पर्क किया तो मोबाइल बंद आया।
सीओ नगीना डॉ अंजनी चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दानिश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos