सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A dispute over taking passengers to Delhi in a private bus claimed the life of a helper.

Bijnor News: डग्गामार बस में दिल्ली की सवारी ले जाने के विवाद में ली हेल्पर की जान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
A dispute over taking passengers to Delhi in a private bus claimed the life of a helper.
विज्ञापन
नूरपुर। डग्गामार बसों में आपसी वर्चस्व की लड़ाई में एक बस हेल्पर को पीट-पीटकर मार डाला गया।
Trending Videos

चांदपुर के मोहल्ला शाहचंदन निवासी खालिद की बस अफजलगढ़ से दिल्ली और दूसरे पक्ष की बस धामपुर से दिल्ली जाती हैं, जिसमें सवारी बैठाने को लेकर कई बार कहासुनी हो चुकी थी। इसके लेकर बस स्वामी खालिद के चालक ने 3 मार्च को मंसूरी, 5 मार्च को मवाना और 6 मार्च को सिंभावली थाने में मामला पंजीकृत कराया था।
रविवार को धामपुर मार्ग पर गांव ढेला के पास डग्गामार ने बस दिल्ली सवारी लेकर जाते समय पीछे से दूसरी निजी बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद जनपद हापुड़ बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रझेटी निवासीगण आरोपी इकराम, रियाजुद्दीन, दानिश ने रविवार शाम करीब 4 बजे खालिद की बस के हेल्पर चांदपुर के मोहल्ला काजी सराय निवासी अजीम (32) पुत्र शरीफ को गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से हमला गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को मृतक के परिजनों ने थाने पहुंच कर तीन आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed