{"_id":"69baf1172c30ae52910404c5","slug":"a-report-was-filed-against-eight-shopkeepers-for-failing-to-produce-documents-bijnor-news-c-27-1-bij1029-174824-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दस्तावेज नहीं दिखाने पर आठ दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दस्तावेज नहीं दिखाने पर आठ दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। नगर पालिका ने कब्रिस्तान की भूमि पर बनी करीब ढाई दशक पुरानी दुकानों को अवैध पाए जाने के बाद आठ दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
स्योहारा नगर में स्टेशन रोड से शुगर मिल रोड पर स्थित गाटा संख्या 2667 की भूमि, जो राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है, पर वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जे का मामला खुलकर सामने आ गया है। करीब 25 वर्ष पूर्व इस जमीन पर कुछ लोगों ने दुकानें बनाकर कब्जा जमा लिया था और तब से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा कराई गई पैमाइश में सामने आया कि सभी दुकानें सरकारी भूमि पर बिना किसी वैध स्वीकृति के खड़ी हैं। इसके बाद पालिका ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने का मौका दिया, लेकिन कोई भी कब्जाधारी अपनी दुकानों के समर्थन में वैध कागजात पेश नहीं कर सका।
पालिका ने आठ दुकानदारों के खिलाफ एसडीएम कोर्ट में सार्वजनिक परिसर (अनाधिकृत कब्जेदारों को बेदखल करने के लिए) अधिनियम 1971 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
Trending Videos