सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police reached Kashmir in search of Abu Bakr, NIA is also investigating

Bijnor News: अबूबकर की तलाश में कश्मीर पहुंची पुलिस, एनआईए भी कर रही जांच

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Police reached Kashmir in search of Abu Bakr, NIA is also investigating
विज्ञापन
- मेरठ में रहकर काम करने वाले किरतपुर के एक किशोर से भी की जा रही पूछताछ
Trending Videos

- किरतपुर में हिंदू चिह्न वाली गाड़ी में आगजनी के पाकिस्तानी कनेक्शन ढूंढ रही पुलिस
- दो आरोपियों को पकड़कर भेजा जा चुका है जेल, अबूबकर ने टेलीग्राम के जरिए दिया था आग लगाकर फोटो भेजने का टास्क

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। टेलीग्राम के जरिए टास्क देने वाले अबूबकर की तलाश में बिजनौर पुलिस कश्मीर तक पहुंच चुकी है। हालांकि इस मामले में एनआईए भी जांच कर रही है। गिरफ्तार हुए आरोपी जैद से राष्ट्रीय जांच एजेंसी के जांच अधिकारी बिजनौर पहुंचकर पूछताछ कर चुके हैं। बिजनौर पुलिस ने मेरठ से भी किरतपुर के एक किशोर को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
चार मार्च को किरतपुर में निमिष रस्तौगी की पिकअप गाड़ी में धार्मिक चिह्न देखकर अबूजर ने आग लगा दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करने के बाद पुलिस ने किरतपुर निवासी अबुजर राईन को 12 मार्च को दबोच लिया। अबुजर से पूछताछ में साफ हुआ कि मुंबई में रहने वाले मौसेरे भाई जैद के कहने पर उसने गाड़ी में आग लगाई। आग लगाने के बाद उसने जैद को उक्त फोटो और वीडियो भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अबूजर को हिंदू समुदाय के लोगों की संपत्ति या गाड़ी में आग लगाने का टास्क टेलीग्राम ग्रुप पर अबूबकर ने दिया था। जिसके बदले उसे रकम देने की पेशकश भी की गई। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को मुंबई में रहने वाले जैद निवासी मोहल्ला लुकमानपुरा किरतपुर को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
पुलिस के अनुसार रविवार को एनआईए के दो जांच अधिकारी भी बिजनौर पहुंचे, जिन्होंने जैद से पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी ली।

- आगजनी के पाकिस्तानी कनेक्शन ढूंढ रही पुलिस
जैद की गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि उसने टेलीग्राम पर एक ग्रुप बना रखा था, जिसमें एक दर्जन से अधिक युवाओं को जोड़कर रखा गया। इसी ग्रुप में अबूबकर नाम भी एक व्यक्ति जुड़ा हुआ था। जिसका मोबाइल नंबर पाकिस्तानी सीरीज का प्रतीत हो रहा है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वास्तव में वह पाकिस्तानी नंबर है या नहीं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अबूबकर कहां का रहने वाला है। शुरुआत में राजस्थान का होने की बात सामने आई, इसके बाद कश्मीर का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि उसकी तलाश में बिजनौर पुलिस की एक टीम कश्मीर भी पहुंची है।

धार्मिक भावनाएं भड़काने का मंसूबा पाले था संदिग्ध आतंकी
फिलहाल बिजनौर पुलिस अबूबकर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अबूबकर पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था या नहीं, यह तो अभी साफ नहीं हो पाया है। उधर यह जरूर साफ हो गया है कि आरोपियों का मकसद आगजनी या अन्य घटना को अंजाम देकर धार्मिक भावनाएं भड़काते हुए दो समुदायों को बीच तनाव पैदा करना था।

वर्जन:::
किरतपुर में गाड़ी में आग लगाने के मामले में दो आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा चुका है। इस मामले में जांच के लिए एनआईए की टीम भी पहुंची थी। आगजनी का आरोपी किस-किस से जुड़ा हुआ था, इसकी जांच की जा रही है। - डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed