सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two bike riders died in an accident

Bijnor News: हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died in an accident
नगीना में सड़क दुर्घटना में मरने वाले दीपू  का फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नगीना। सोमवार शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की माैत हो गई। मृतक नगर के मोहल्ला सेवा वाली गांवड़ी निवासी दीपू (22) पुत्र उमेश सैनी और हेमराज (19) पुत्र हरि सैनी थे।
दीपू और हेमराज एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने नूरपुर जा रहे थे। उनकी बाइक जब नगीना-नहटौर मार्ग पर ग्राम धर्मशाला नंगली से आगे पहुंची तो किसी वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायल युवकों को अपनी गाड़ी से नगीना सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में सेवावाली गांवड़ी के लोग मृतक के परिजनों के साथ अस्पताल पहुंच गए। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उन्होंने बताया कि दोनों युवक साथ में फर्नीचर का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन की तलाश की जा रही है।

नगीना में सड़क दुर्घटना में मरने वाले दीपू  का फाइल फोटो

नगीना में सड़क दुर्घटना में मरने वाले दीपू  का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed