{"_id":"69d6a7589541aeb4ba070eaa","slug":"after-one-and-a-half-years-the-body-was-exhumed-and-taken-out-for-postmortem-bijnor-news-c-27-1-bij1007-176517-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डेढ़ साल बाद कब्र खोदवाकर पोस्टमार्टम के लिए निकलवाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डेढ़ साल बाद कब्र खोदवाकर पोस्टमार्टम के लिए निकलवाया शव
विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। थाना क्षेत्र के गांव शकरपुरी निवासी युवक की सऊदी अरब में हुई मौत के मामले में डेढ़ साल तक कार्रवाई के लिए भटकते रहे परिजनों को आखिरकार राहत मिली है। प्रशासन ने कब्र खोदकर शव बाहर निकलवाया और उसे जांच के लिए बिजनौर भेज दिया। अब पोस्टमार्टम व अन्य परीक्षण रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
ग्राम शकरपुरी निवासी सगीर अहमद का कहना है कि उनके पुत्र तालिब अहमद की 10 जुलाई 2024 को सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, लेकिन उन्हें मौत का सही कारण नहीं बताया गया। जिस एजेंट के माध्यम से तालिब को विदेश भेजा गया था, उसकी बातों में लगातार विरोधाभास रहा, जिससे परिजनों का शक और गहरा गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद से ही वे लगातार कार्रवाई के लिए भटकते रहे। उन्होंने डीएम और एसडीएम साथ जनप्रतिनिधियों और भारतीय दूतावास तक को कई बार शिकायतें भेजीं, लेकिन कहीं भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। लंबे समय तक प्रयास के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। बुधवार को डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार अतुल भगत व थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ गांव शकरपुरी स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। यहां मृतक के परिजन, ग्राम प्रधान, धर्मगुरु और ग्रामीणों की मौजूदगी में करीब डेढ़ साल पुरानी कब्र को खोदवाकर शव बाहर निकाला गया।
नायब तहसीलदार का कहना है कि एसडीएम नजीबाबाद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। 20 माह बाद शव को कब्र से निकालकर परीक्षण के लिए बिजनौर भेजा गया है। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos