फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Body of senior farmer leader found on railway track; bike discovered a short distance away

बिजनौर: रेलवे ट्रैक पर मिला वरिष्ठ किसान नेता का शव, कुछ ही दूर पड़ी थी बाइक, पुलिस ने बताई ये बात

Mon, 21 Sep 2026 05:45 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 21 Sep 2026 05:45 PM IST
सार

जितेंद्र कुमार भाकियू अराजनीतिक के हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष भी रह चुके थे। एक दिन पहले वे घर से निकले थे, लेकिन लौटे नहीं थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, तभी खबर आई कि जितेंद्र कुमार का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। 

विज्ञापन
Bijnor: Body of senior farmer leader found on railway track; bike discovered a short distance away
Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्दौर स्थित गांव चांदा नंगली निवासी भाकियू के वरिष्ठ किसान नेता जितेंद्र कुमार (56) का शव सोमवार को गैस गोदाम के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। कुछ दूरी पर उनकी बाइक भी खड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन उनकी मौत को लेकर असमंजस में हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

 

गांव चांदा नंगली निवासी जितेंद्र कुमार भाकियू टिकैत के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। वह पूर्व में भाकियू अराजनीतिक के हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके थे। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व वह भाकियू टिकैत में शामिल हुए थे। किसान हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर वह लगातार सक्रिय रहते थे। मिलनसार स्वभाव के कारण किसान संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अच्छी पहचान थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, जितेंद्र कुमार रविवार को बाइक से घर से निकले थे। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सोमवार को गैस गोदाम के निकट रेलवे ट्रैक पर कुछ लोगों ने उनका शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में शव की शिनाख्त जितेंद्र कुमार के रूप में हुई। 
 
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार के परिवार में पत्नी नीरू के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री हैं। बड़ा पुत्र जयंत जम्मू-कश्मीर में सेना में नौकरी करता है, जबकि पुत्री महाराष्ट्र में सीआरपीएफ में तैनात है। दूसरा पुत्र नोएडा में नौकरी करता है। बड़ा पुत्र इन दिनों घर आया हुआ था। जितेंद्र कुमार की मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया। सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed