{"_id":"6ab03a8188e0b7a89500b5f9","slug":"residents-staged-a-sit-in-protest-demanding-a-cut-in-the-divider-in-front-of-the-temple-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-190745-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मंदिर के सामने डिवाइडर पर कट लगाने की मांग, कॉलोनीवासियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मंदिर के सामने डिवाइडर पर कट लगाने की मांग, कॉलोनीवासियों ने दिया धरना
विज्ञापन
धामपुर में कालियावाला मंदिर के निकट धरने पर बैठे कॉलोनीवासियों की समस्या सुनते पालिकाध्यक्ष रवि
धामपुर। नगीना मार्ग पर शहर के आबादी क्षेत्र में बनाए जा रहे डिवाइडर पर पर्याप्त स्थानों पर कट न लगाने से लोगों में रोष व्याप्त है। प्राचीन कालियावाला मंदिर के मुख्य द्वार पर डिवाइडर में कट नहीं दिए जाने से नाराज कॉलोनीवासियों ने रविवार को सड़क किनारे धरना दे दिया।
दुर्गा विहार से नगीना चौराहा होते हुए राजपूताना रिसॉर्ट तक सड़क के बीच डिवाइडर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी मार्ग पर साकेत विहार कॉलोनी के निकट प्राचीन सिद्धपीठ कालियावाला मंदिर भी स्थित है। लोगों का कहना है कि मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी और आसपास के लोग दर्शन व पूजा पाठ के लिए आते हैं। डिवाइडर में मंदिर के मुख्य द्वार के सामने कट न छोड़े जाने पर श्रद्धालुओं को लंबा रास्ता तय कर मंदिर पहुंचना पड़ेगा, जिससे वृद्ध श्रद्धालुओं को अधिक परेशान होगी।
कॉलोनीवासियों के धरने पर बैठने की जानकारी मिलने पर पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कॉलोनीवासियों की समस्या सुन विभागीय अधिकारियों से समाधान कराने हेतु वार्ता की। पालिकाध्यक्ष के आश्वासन के उपरांत कॉलोनीवासियों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना देने वालों में सुरभि चौहान, रेखा रानी, शांति देवी, कुसुम, शीतल सिंह, रणवीर सिंह, श्यामलाल गुप्ता, उदयभान सिंह, राहुल सिंह, पीयूष कुमार, सुभाष आदि रहे।