{"_id":"6a846efc2c0327e37502831a","slug":"bijnor-four-people-including-the-son-of-sp-leader-madanlal-saini-arrested-for-blood-trafficking-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: सपा नेता मदनलाल सैनी के बेटे समेत चार खून की तस्करी में गिरफ्तार, दो ब्लड बैंकों का है संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: सपा नेता मदनलाल सैनी के बेटे समेत चार खून की तस्करी में गिरफ्तार, दो ब्लड बैंकों का है संचालक
Tue, 18 Aug 2026 08:11 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:11 PM IST
सार
सपा नेता मदनलाल सैनी के बेटे दुष्यंत सैनी को हरिद्वार जिले में गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर खून एकत्रित किया जाता और फिर प्रति यूनिट 10 हजार रुपये में बेचा जाता था। सपा नेता ने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी मदनलाल सैनी सपा के प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। 16 अगस्त को हरिद्वार की लक्सर थाना पुलिस ने उनके बेटे दुष्यंत सैनी को चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया। उन पर बिना अनुमति के ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर खून की तस्करी का आरोप है।
विज्ञापन
आरोप है कि दुष्यंत सैनी गैर प्रदेशों और बिजनौर में ब्लड को आठ से दस हजार रुपये प्रति यूनिट बेचता था। गिरफ्तारी के समय वे कैंप से लिया गया 27 यूनिट ब्लड बिजनौर ला रहे थे। पहले भी लगाए गए कैंपों का खून बिजनौर में बेचा गया था। इस राजफाश से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हलचल है, तथा ब्लड बैंकों पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में 17 ब्लड बैंक हैं, जिनमें एक मदनलाल सैनी का भी है, जिसे दुष्यंत देखता है। अप्रैल 2026 में दुष्यंत ने लक्सर में एक और ब्लड बैंक खोला था। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये ब्लड बैंक खून की तस्करी के लिए खोले गए थे।
विज्ञापन
हरिद्वार पुलिस पहले के कैंपों और बेचे गए ब्लड का पता लगा रही है। प्रारंभिक जांच में सपा नेता के ब्लड बैंक में खून बेचे जाने की बात सामने आई है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग जल्द ही ब्लड बैंकों की जांच शुरू करेंगे।
ये बोले सपा नेता मदनलाल सैनी
मदनलाल सैनी का कहना है कि उनका बिजनौर में छह साल से (2020 से) और लक्सर में चार महीने पहले (अप्रैल 2026 में) ब्लड बैंक है। उन्होंने कहा कि ब्लड उनके खुद के ब्लड बैंक में जमा कराया गया था और सपा नेता होने के कारण उन्हें फंसाया जा रहा है।