फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Flood Alert: Rising Ganga and Malan Water Levels Raise Fear of Erosion in Villages

Bijnor: गंगा-मालन का जलस्तर बढ़ा, गांवों की ओर बढ़ा कटान, ग्रामीणों में दहशत, अधिकारियों ने किया दौरा

Tue, 18 Aug 2026 05:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 18 Aug 2026 05:13 PM IST
सार

लगातार बारिश के कारण बिजनौर में गंगा और मालन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। भूमि कटान से तटीय गांवों में चिंता बढ़ी है। एसडीएम ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर बाढ़ चौकियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Bijnor Flood Alert: Rising Ganga and Malan Water Levels Raise Fear of Erosion in Villages
बिजनौर के गांव खानजहांपुर बहादर के जंगल में मालन नदी के पानी से सूखी गन्ने की फसल। संवाद

विस्तार

बिजनौर में पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण गंगा और मालन समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बढ़ते पानी और तेज बहाव के साथ तटीय क्षेत्रों में भूमि कटान भी होने लगा है। कई स्थानों पर नदी का रुख गांवों की ओर बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखते हुए बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया है।

विज्ञापन


एसडीएम ने कई तटीय गांवों का किया निरीक्षण
मंगलवार को उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मालन नदी के तटीय क्षेत्र की कछियाना बस्ती, खैरुल्लापुर और पाईबाग का निरीक्षण किया। इसके अलावा नांगल क्षेत्र के गौसपुर और लालपुर सोजीमल गांव में भी पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने गंगा और मालन नदी के किनारे जाकर बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव की स्थिति देखी। गंगा नदी के कटान से हुए नुकसान का भी मौके पर निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: प्रियंका गोस्वामी अर्जुन पुरस्कार की दौड़ में, 24 खिलाड़ियों की अनुशंसा सूची में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

नदी किनारे नहीं जाने की ग्रामीणों को हिदायत
उप जिलाधिकारी ने बारिश के मौसम में बढ़े जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए ग्रामीणों को नदी के किनारे न जाने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों और मवेशियों को भी नदी के आसपास नहीं जाने देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि जलस्तर बढ़ने या किसी अन्य आपात स्थिति में ग्रामीण तत्काल प्रशासन को सूचना दें।

बाढ़ चौकियों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश
एसडीएम ने बाढ़ चौकियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से नदी के जलस्तर और कटान की लगातार निगरानी करने तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

स्थायी इंतजाम की मांग कर रहे ग्रामीण
राजेश, वीरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह और अतुल कुमार समेत ग्रामीणों ने नदी के कटान से हो रहे नुकसान पर चिंता जताई। उन्होंने प्रशासन से कटान रोकने के लिए स्थायी इंतजाम कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नदी का रुख इसी तरह गांवों की ओर बढ़ता रहा तो आगे खतरा बढ़ सकता है।

इस दौरान नायब तहसीलदार अमित कुमार, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed