पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Champat Rai's original residence is in Nagina, he left his job and joined the Sangh.

Bijnor News: नगीना में है चंपत राय का मूल निवास, नाैकरी छोड़ संघ से जुड़े थे

Sun, 28 Jun 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Champat Rai's original residence is in Nagina, he left his job and joined the Sangh.
नगीना। अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में चोरी की बात सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपत राय बंसल नगीना के रहने वाले हैं। उन्होंने प्रवक्ता पद छोड़ दिया था और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए। वह आपातकाल में जेल भी गए।
विज्ञापन

18 नवंबर 1946 को जनपद बिजनौर के नगीना में मोहल्ला सरायमीर के रामेश्वर प्रसाद और सावित्री देवी के घर जन्मे चंपत राय करीब साढ़े चार दशक पहले श्रीराम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लेने व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए थे और नगीना में परिवार को छोड़ दिया था। वह दस भाई-बहनों में दूसरे नंबर के हैं।
विज्ञापन

चंपत राय के भाई संजय बंसल बताते हैं कि उनकी प्राथमिक शिक्षा कस्बे के प्राथमिक पाठशाला से हुई। हिंदू इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट किया। वर्ष 1967 में मेरठ कॉलेज, मेरठ से बीएससी और 1969 में एमएससी वर्धमान कॉलेज बिजनौर से करने के बाद 1970-71 में रोहतक के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ाया। उसके उपरांत 1972 में आरएसएम कॉलेज धामपुर (बिजनौर) में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता बन गए। वर्ष 1980-81 में उन्होंने प्रवक्ता पद से इस्तीफा देकर खुद को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ जोड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आपातकाल में 18 महीने तक जेल में रहे
25 जून, 1975 को जब देश में आपातकाल लगा तो चंपत राय आरएसएम कॉलेज धामपुर में प्रवक्ता थे। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने कॉलेज पहुंची तो प्राचार्य के कक्ष में उन्हें बुलवाया गया। उस समय वे कक्षा में विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे। प्राचार्य कक्ष में पुलिस से उन्होंने कहा कि घर से वे कपड़े लेकर पुलिस कोतवाली पहुंच रहे हैं। घर आने पर माता-पिता कोतवाली तक साथ गए। करीब 18 महीने तक जेल में रहे।
-----
भाई सुनील बंसल ने कहा- मामले की निष्पक्ष जांच की जाए
नगीना। मोहल्ला सराय मीर में बर्तन की छोटी सी दुकान चलाने वाले चंपत राय के भाई सुनील बंसल चंपत राय पर लगे आरोपों को राजनैतिक दुर्भावना से ग्रसित बताते हैं।
उनका कहना है कि उन्होंने राम मंदिर आंदोलन व देशसेवा के लिए घर, परिवार व नौकरी का त्याग किया। उनका कहना है कि उनके इस्तीफे की खबर से उन्हें बहुत पीड़ा हुई है। उन्होंने घर, परिवार व अपने लिए कभी कुछ नहीं किया है।

चंपत राय के नगीना स्थित पैतृक निवास के सामने किराने की दुकान करने वाले मनोज अरोड़ा उन पर लग रहे आरोपों को निराधार बताते हैं। मनोज का कहना है कि चंपत राय बेहद ईमानदार व धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। चंपत राय के पैतृक आवास के सामने रहने वाले ट्रांसपोर्टर शलभ गोयल कहते हैं कि मिथ्या आरोप लगाने वाले लोगों को सजा भगवान श्रीराम देंगे। उनका कहना है कि जो कोई भी उनकी ईमानदारी को जांचना चाहता है, वह उनके नगीना के मोहल्ला सराय मीर में स्थित पैतृक आवास की स्थिति को देखकर आकलन कर सकता है। बजरंग दल के युवा नेता राहुल सैनी का कहना है कि चंपत राय ने अपना पूरा जीवन श्रीराम आंदोलन व देशसेवा में लगाया है। उन्हें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। चंपत राय के गुरु रहे अवध बिहारी लाल अग्रवाल ने भी चंपत राय पर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। विहिप नेता प्रदीप गर्ग का कहना है कि चंपत राय की निष्ठा व ईमानदारी पर सवाल उठाने वाले उनके व्यक्तित्व से पूरी तरह अंजान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed