पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Three from Bijnor Killed in Haridwar Road Accident While Returning Home

Bijnor: हरिद्वार में रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर, बढ़ापुर निवासी मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत

Mon, 29 Jun 2026 12:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Jun 2026 12:06 PM IST
सार

हरिद्वार में रोडवेज बस और महिंद्रा पिकअप की भीषण टक्कर में बिजनौर के बढ़ापुर निवासी मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Bijnor: Three from Bijnor Killed in Haridwar Road Accident While Returning Home
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में रोडवेज बस और महिंद्रा पिकअप की भीषण टक्कर में बिजनौर जिले के बढ़ापुर कस्बे के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से घर लौट रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार बढ़ापुर के मोहल्ला गड़रियान निवासी शराफत करीब पांच महीने पहले अपनी पत्नी शबाना और पुत्र अयान के साथ चंडीगढ़ गए थे, जहां वह धोबी का कार्य करते थे। सोमवार देर रात शराफत अपने परिवार के साथ महिंद्रा पिकअप से बढ़ापुर लौट रहे थे। उनके साथ पड़ोसी फहीम भी सवार था, जो चंडीगढ़ में रंगाई-पुताई का काम करता था।
विज्ञापन

रोडवेज बस से हुई आमने-सामने की टक्कर
बताया गया कि सोमवार तड़के हरिद्वार से आगे निकलने पर महिंद्रा पिकअप की सामने से आ रही रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं।

मां-बेटे समेत तीन की मौत, एक घायल
शराफत के बड़े भाई मोहम्मद नजाकत ने बताया कि हादसे में शराफत की पत्नी शबाना (38 वर्ष), पुत्र अयान (17 वर्ष) और पड़ोसी फहीम (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। शराफत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed