{"_id":"6a4172e7474aa84a670c8d0e","slug":"consumers-in-13-villages-were-unable-to-sleep-for-two-nights-due-to-power-outage-bijnor-news-c-27-1-bij1019-183595-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजली नहीं आने से दो रातों को सो नहीं पाए 13 गांवों के उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजली नहीं आने से दो रातों को सो नहीं पाए 13 गांवों के उपभोक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींदड़ू। भीषण गर्मी और बढ़ते ताप के कारण बिजली कटौती और ट्रिपिंग के चलते पिछली दो रातों से 13 गांवों के अधिकांश उपभोक्ता सुकून से सो नहीं पाए। गर्मी से बेहाल उपभोक्ताओं ने बिजली आने की प्रतीक्षा में रात का ज्यादा हिस्सा जागकर और मकान की छतों पर टहलकर गुजारा।
शनिवार की रात 12 बजे धामपुर कंट्रोल रूम से 33 केवी सप्लाई फेल होने का मेसेज आया। एक बजे बिजली आई लेकिन 3:30 बजे चली गई। करीब डेढ़ घंटे तक अंथाई शेख फीडर की सप्लाई बंद रही। बिजली घर से संबद्ध नींदड़ू खास, बाजीदपुर-बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, अंथाई शेख, मनकुआ, शेखपुरा पित्था, बख्शनपुर और शेरपुर कलिया समेत सभी 13 गांवों की बिजली फेल हो गई। शाम को 7:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन आधा घंटा बाद फिर चली गई। विभागीय ग्रुप में धामपुर कंट्रोल रूम से दो घंटे के लिए 33केवी सप्लाई फेल होना बताते हुए 10 बजे आपूर्ति बहाल होने की बात कही गई। करीब पौन घंटे बिजली रही और फिर धामपुर कंट्रोल रूम से अगले दो घंटे के लिए सप्लाई फेल के साथ 12:10 बजे बिजली आने का मैसेज आया। लेकिन बिजली रात के डेढ़ बजे आई। इस दौरान इंवर्टरों ने कार्य करना बंद कर दिया। गर्मी से बचने के लिए अधिकतर लोग मकान की छतों पर टहलते हुए बिजली आने का इंतजार करते रहे। रात डेढ़ बजे आई बिजली रविवार की सुबह 5:30 बजे चली गई।
विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि भीषण गर्मी, बढ़ती खपत, लो-वोल्टेज, ओवरलोड और रोस्टिंग के कारण सभी जगह विद्युत आपूर्ति में व्यवधान आ रहा है। बारिश होने के बाद इस स्थिति से निजात मिलेगी तथा आपूर्ति में पर्याप्त सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
10 एमवी का ट्रांसफार्मर खराब होने से गड़बड़ाई आपूर्ति
नींदड़ू। बिजलीघर नींदड़ू के प्रभारी अवर अभियंता उमेश अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी में अधिक मांग के चलते ट्रांसफार्मर ओवरलोड तो हो ही रहे थे, इसी बीच धामपुर बिजली घर का 10 एमवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। कुछ बिजली उधर ट्रांसफर की गई। कई बार हीट होकर जलीं लीडें और केबल बदलने व ठीक करने के लिए सप्लाई बंद करनी पड़ती है। शनिवार की रात 12:00 से तीन बजे तक लाइनमैन रफत जीलानी ने सहयोगियों के साथ काजीवाला तालाब पर रखे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर के एलटी के जले फ्यूज बदले। डॉक्टर बंगाली के सामने खंभे पर लगे कनेक्शन बॉक्स में आग लगने से जले फ्यूज बदलने के लिए वहां रखे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर की सप्ला्ई बंद करनी पड़ी। समस्या के चलते बाजीदपुर-बीरू पंचायत में 100 केवीए के ट्रांसफार्मर का सर्किट पैनल भी बंद किया गया। जेई ने बताया कि बारिश होते ही सप्लाई ठीक हो जाए्रीश्र