{"_id":"68c854230576cb55b70edd07","slug":"cheers-reverberated-on-krishna-rukmini-marriage-bijnor-news-c-27-1-bij1027-160227-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कृष्ण-रुक्मिणी विवाह पर गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कृष्ण-रुक्मिणी विवाह पर गूंजे जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन

हल्दौर के गांव हरदासपुर गढ़ी में श्रीमद्भागवत कथा में उपस्थित महिला श्रद्घालु। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर/नहटौर। शहर की काकरान वाटिका में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन व्यासपीठ अरविंद किशोर शरण ने कृष्ण-रुिक्मणी विवाह प्रसंग का वर्णन किया। श्री कृष्ण-रुिक्मणी विवाह की झांकी का सभी ने आनंद लिया। कथा में आए भक्तों ने कन्यादान कर उपहार भेंट किए।
उन्होंने कहा कि गिरिराज जी के पूजन के कारण इंद्र कुपित होकर सात दिन तक लगातार बारिश करते रहे। लेकिन, श्री कृष्ण ने गिरिराज पर्वत उठाकर सभी गोकुल वासियो की रक्षा की और इंद्र के अहंकार चूर किया। आस्था और विश्वास के साथ भगवत प्राप्ति करनी चाहिए। भगवत प्राप्ति के लिए परिश्रम एवं निश्चय भी आवश्यक है। मुख्य यजमान डॉ. मोहित शर्मा, शालिनी शर्मा ने व्यास पूजन किया। इस मौके पर डॉ. संजीव, राजीव शर्मा, डॉ. अभिषेक, डॉ. मोनम, डीके गुप्ता, रविराज राणा, नरेश, मुनेश शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा ,पंकज शर्मा मौजूद रहे।
भगवान की भक्ति और पुण्य कर्म के लिए मिला जन्म : नहटौर के गांव जरीफपुर चतर के शिव मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को कथा व्यास वर्षा गौड़ ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के एक-एक शब्द में भगवान श्री कृष्ण रमते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु से बढ़कर कोई और सुख और संपदा नहीं है। भागवत कथा श्रवण करने वालों का सदैव कल्याण होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवत भक्ति में लगने का आह्वान किया।
उन्होंने शुकदेव जी के जन्म, राजा परीक्षित को मिले श्राप की कथा सुनाई। ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल सिंह, तिलखा देवी, नेपाल सिंह, रीना देवी, अतुल कुमार, प्रिंसी देवी, मलखान सिंह, कमलेश देवी, निपेंद्र कुमार, दीपक कुमार रहे।

Trending Videos