{"_id":"6a74e6ae31ec5197770de09f","slug":"entrepreneurs-of-the-district-are-busy-preparing-for-the-up-trade-fair-bijnor-news-c-27-1-bij1027-186984-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: यूपी ट्रेड फेयर की तैयारी में जुटे जिले के उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: यूपी ट्रेड फेयर की तैयारी में जुटे जिले के उद्यमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में इस बार भी जिले के उद्यमी अपने उत्पादों की दमदार मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में जुट गए हैं। उद्योग विभाग को ट्रेड फेयर में पांच पुराने और चार नए उद्यमियों के स्टॉल लगवाने का लक्ष्य मिला है।
ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक ट्रेड फेयर आयोजित होगा। इसमें बिजनौर के उद्यमी हस्तकला, ब्रश उद्योग तथा विदुर ब्रांड की हर्बल टी समेत अन्य उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। उद्यमियों ने ट्रेड शो को देखते हुए उत्पादन बढ़ाने के साथ ही उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और आकर्षक प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। ट्रेड फेयर से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी बिजनौर के कई उद्यमी अपने स्टॉल लगाकर जिले की विशेष पहचान वाले उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे।
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में देश-विदेश के खरीदार, उद्योगपति, निर्यातक और निवेशक भाग लेंगे। प्रदेश सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से ऐसे आयोजनों को बढ़ावा दे रही है। ट्रेड शो में भागीदारी से बिजनौर के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को नए बाजार मिलेंगे और स्थानीय कारोबार को गति मिलेगी।