सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Family members kept Chandrapal Singh's thoughts alive and did not arrange a funeral feast.

Bijnor News: परिजनों ने जिंदा रखी चंद्रपाल सिंह की सोच, नहीं दिया मृत्यु भोज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Family members kept Chandrapal Singh's thoughts alive and did not arrange a funeral feast.
विज्ञापन
नहटौर। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले ग्राम शादीपुर निवासी चंद्रपाल सिंह चिकारा के निधन के बाद उनके परिजनों ने भी उनकी पहल को आगे बढ़ाते हुए सराहनीय उदाहरण पेश किया। बुधवार को उनकी अरिष्ठी में मृत्यु भोज नहीं दिया गया, बल्कि सादगी के साथ कार्यक्रम संपन्न कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया गया।
Trending Videos

बताया गया कि चंद्रपाल सिंह का 30 मार्च को निधन हो गया था। आरिष्ठी के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व समाज के लोग एकत्र हुए। इस दौरान मृत्यु भोज के स्थान पर यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने आहुति देकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में जाट जागृति एसोसिएशन से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि चंद्रपाल सिंह ने जाट जागृति एसोसिएशन के आह्वान पर समाज सुधार की दिशा में पहल करते हुए अपनी पत्नी विधावती देवी के निधन पर 16 फरवरी को आरिष्ठी में मृत्यु भोज का बहिष्कार कर नई परंपरा की शुरुआत की थी। परिजनों ने उनके विचारों को आगे बढ़ाकर सच्ची श्रद्धांजलि दी। सभी ने मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवनिहाल सिंह, लोकेंद्र सिंह डोडवाल, महेंद्र प्रधान, संजीव कुमार, वीरेंद्र सिंह, घसीटा सिंह, प्रेम सिंह, स्वामी आनंद आचार्य, सत्यवीर सिंह, सीतम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed