{"_id":"69dbec75a614cbcf930d6454","slug":"the-accused-arrested-for-murdering-an-old-woman-to-rob-her-of-rs-2000-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-176817-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो हजार रुपये लूटने के लिए की थी वृद्धा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो हजार रुपये लूटने के लिए की थी वृद्धा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। वृद्धा कश्मीरी देवी की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। महज दो हजार रुपये की लूट को अंजाम देने के लिए आरोपी ने हत्या कर डाली। दवाई लेकर घर लौट रही कश्मीरी देवी (71) को बाइक पर लिफ्ट देकर आरोपी जंगल में ले गया और लूट का विरोध करने पर पत्थर से वार करते हुए हत्या कर दी।
सीओ अफजलगढ़ आलोक कुमार ने बताया कि 11 अप्रैल को शेरकोट के पास हरिद्वार काशीपुर हाईवे से 200 मीटर दूर जंगल में नई बस्ती कालागढ़ निवासी कश्मीरी देवी का शव मिला था। महिला के चेहरे पर चोट के निशान थे। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नहटौर थाना क्षेत्र के नोधा निवासी जीशान पुत्र शराफत की पहचान हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि वह महिला को उसके घर छोड़कर आने का बहाना बनाकर बाइक पर बैठा ले गया। शेरकोट के पास पहुंचने पर बाइक हाईवे से जंगल की ओर मोड़ दी और महिला से लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने पत्थर से वार कर महिला की हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, बरामदगी के लिए ले जाते समय आरोपी ने छिपाए गए तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन, दो हजार रुपये नकद, तमंचा, कारतूस, बाइक तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर बरामद किया है। मुठभेड़ के संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
सीओ ने बताया कि जीशान के खिलाफ शेरकोट और नहटौर थाने में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। 30 नवंबर 2025 को वह मोहल्ला निवासी जहीर अहमद के घर में छत के रास्ते घुस गया था। जाग होने पर विरोध करने पर वह हमला कर फरार हो गया था।
Trending Videos