फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Female leopard caged in Duda Colony

Bijnor News: डूडा कॉलोनी में मादा गुलदार पिंजरे में कैद

Tue, 15 Sep 2026 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Female leopard caged in Duda Colony
अफजलगढ़। नगर की डूडा कॉलोनी में एक सप्ताह से बस्ती और आसपास के जंगल में घूम रही मादा गुलदार आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गई। गुलदार के पकड़े जाने से कॉलोनीवासियों ने राहत महसूस की है। वनकर्मी उसे पीलीडैम स्थित वन चौकी ले गए।
विज्ञापन

नगर की डूडा कॉलोनी के आसपास जंगल तथा बस्ती में लगातार गुलदार देखा जा रहा था, जिससे कॉलोनी में भय का माहौल व्याप्त था। कॉलोनीवासियों ने वन विभाग से पिंजरा लगवाने की मांग की थी। 13 सितंबर यानी रविवार की शाम को वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया और गुलदार को लुभाने के लिए पिंजरे में मुर्गा रखा गया था और रात में ही करीब 1:15 बजे गुलदार मुर्गे के लालच में पिंजरे में आकर कैद हो गया।
विज्ञापन

जब कॉलोनिवासियों ने पिंजरे से गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनी। मौके पर कॉलोनिवासियों सहित ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने ने वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पिंजरे को कब्जे में लिया। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गुलदार मादा है और उसकी उम्र करीब 2 से 3 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पिंजरे सहित पीली डैम स्थित वन चौकी पर ले जाया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed