{"_id":"69cd6840acd46d5d5107f434","slug":"injured-leopard-found-on-the-roadside-near-chanchalpur-bijnor-news-c-27-1-bij1029-175967-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चंचलपुर के पास सड़क किनारे मिला घायल गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चंचलपुर के पास सड़क किनारे मिला घायल गुलदार
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। मंगलवार रात धामपुर रोड पर ग्राम चंचलपुर के पास एक गुलदार घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
स्योहारा मार्ग पर ग्राम चंचलपुर के निकट मंगलवार रात करीब 10 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राहगीरों ने सड़क किनारे एक गुलदार को घायल अवस्था में पड़े देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी गई।
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के चलते मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया। वहीं, वन विभाग की टीम ने भी तत्काल पहुंचकर गुलदार के शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
डिप्टी रेंजर विजय भारत ने बताया कि मृत गुलदार नर है, जिसकी उम्र करीब 3 से 4 वर्ष के बीच आंकी गई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।क
Trending Videos