{"_id":"6a84b5b50bd1e0ebe9097336","slug":"leaking-roof-of-the-power-stations-control-room-disrupted-power-supply-bijnor-news-c-27-1-bij1007-187901-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजलीघर के कंट्रोल रूम की छत टपकने से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजलीघर के कंट्रोल रूम की छत टपकने से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़। नगर स्थित विद्युत उपसंस्थान का कंट्रोल रूम भवन जर्जर हालत में है। वर्षा होते ही भवन की छत से पानी टपकने लगता है। इससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। वहां कार्य कर रहे विद्युत कर्मियों के करंट की चपेट में आने की आशंका बनी रहती है। सोमवार की रात नौ बजे से 11 हजार लाइन में फाल्ट आने व कंट्रोल रूम की छत टपकने के कारण नगर सहित क्षेत्र की बिजली 20 घंटे से ठप है। इससे लोगों के इन्वर्टर बैटरियां भी ठप हो गए। लोगों को पेयजल के लिए भी तरसना पड़ा।
विद्युत उप संस्थान का भवन करीब छह दशक पुराना है। कंट्रोल रूम में बिजली की मशीन रखी है। जहां से शटडाउन व विद्युत आपूर्ति होती है। सोमवार से हुई बारिश के बाद कंट्रोल रूम की छत से पानी टपक रहा है। उसके नीचे पाॅलिथीन बांधकर तथा बाल्टी व डब्बे आदि रखकर काम चलाया जा रहा है। बिजलीघर परिसर में मौजूद अन्य भवन भी जर्जर हालत में हैं। बिजलीघर के बाहर नाले की खोदाई के चलते परिसर में पानी भरा है। इससे निकलना तक दूभर हो जाता है। कीचड़ होने के कारण बिल जमा करने तथा अन्य कार्यों से उपभोक्ताओं के फिसलने का भय बना हुआ है। इस संबंध में विद्युत निगम के सहायक अभियंता ऋषिकांत का कहना है कि कंट्रोल रूम की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन सही नहीं हो पाया है। भवन की स्थिति के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। पुनः राज मिस्त्री बुलवाकर लीकेज रुकवाने का प्रयास किया जाएगा।