{"_id":"6a84b92808db5f35f502641a","slug":"water-flowing-on-the-bahsuma-thakurdwara-state-highway-bijnor-news-c-27-1-bij1025-187900-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पर बह रहा पानी
विज्ञापन
जलीलपुर क्षेत्र में सड़क पर चलता गंगा का पानी स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलीलपुर। सोमवार से हो रही बारिश के बाद खादर क्षेत्र में गंगा का पानी भर गया है। गांव रायपुर खादर को फिर से पानी ने घेर लिया है। गांव के चारों तरफ पानी बहने से आवागमन बाधित हो गया है। मीरापुर सीकरी के जंगल में भी पानी बढ़ रहा है। बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पर एक फीट से अधिक ऊंचाई तक पानी बह रहा है।
ग्रामीणों को फिर से बाढ़ का डर सताने लगा है। बरसात के इस सीजन में तीसरी बार पानी आया है। गांव रायपुर खादर के पूर्व प्रधान करतार सिंह ने बताया गांव को चारों तरफ से पानी ने घेर लिया है। सभी रास्तों पर पानी बह रहा है। गांव के मुख्य रास्ते पर पानी अधिक होने के कारण बाइक से आवागमन बंद हो गया है।
निचले इलाके की आबादी के निकट पानी पहुंच गया है। गांव मीरापुर सीकरी के स्वर्ण सिंह लाडी ने बताया जंगल और रास्तों पर पानी बढ़ रहा है। आबादी के बीच एक रास्ते पर आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन
स्टेट हाईवे बहसूमा-ठाकुरद्वारा पर एक फीट से अधिक पानी बह रहा है। शनिवार को ही पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के बाद आवागमन शुरू हुआ था। यदि जलस्तर बढ़ा तो स्टेट हाईवे पर फिर से आवागमन बंद हो जाएगा। उधर, एसडीएम चांदपुर प्रशांत वर्मा ने दावा किया कि आबादी में कहीं पानी नहीं है। जंगल और रास्तों पर है।
धरना देने की चेतावनी दी जलीलपुर में बार-बार आने वाली बाढ़ से परेशान जलीलपुर खादर क्षेत्र के ग्रामीणों ने 20 अगस्त को पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट धरना देने की चेतावनी दी है। गांव दत्तियाना निवासी निखिल त्यागी ने बताया कि गंगा पर तटबंध निर्माण, बाढ़ प्रभावित किसानों का कर्ज माफ करने, 20 हजार रुपये बीघा फसल मुआवजा आदि मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा। बताया कि धरना किसी पार्टी या संगठन का नहीं है, बल्कि गांववासियों की तरफ से है। सूरज कश्यप, शिवकुमार शास्त्री, करन सिंह चौहान, सूरजभान सिंह, धीरज चौहान, अलबेल सिंह चौहान, रविंद्र त्यागी आदि ने मुजफ्फरपुर खादर, सियाली, सुजातपुर खादर, दत्तियाना, जमालुदीनपुर खादर, नारनौर, खानपुर खादर, तख्तपुर, अजदेव, जलालपुर खादर, रायपुर खादर आदि गांवों में जाकर धरने में पहुंचने की अपील की।