{"_id":"6a40231becc8a0dd1b06ce86","slug":"loader-drivers-body-found-in-factory-water-tank-uproar-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-183563-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फैक्टरी में पानी के टैंक में मिला लोडर चालक का शव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फैक्टरी में पानी के टैंक में मिला लोडर चालक का शव, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। चांदपुर-नूरपुर रोड स्थित असीम शक्ति स्टील फैक्टरी में शनिवार सुबह लोडर चालक का शव पानी के टैंक में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ हंगामा किया और सड़क जाम करने का प्रयास किया।
गांव बिराल निवासी गौरव (38) पुत्र राजवीर नूरपुर रोड स्थित सरिया फैक्टरी में लोडर चालक के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार रात वह ड्यूटी पर गया था। शनिवार सुबह फैक्टरी कर्मचारी जब पानी के टैंक की ओर पहुंचे तो उन्होंने गौरव का शव टैंक में पड़ा देखा। कर्मचारियों ने शव को बाहर निकालकर घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए और गौरव की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इसी दौरान फैक्टरी स्वामी पंकज चौधरी भी मौके पर पहुंचे, जिनका ग्रामीणों ने घेराव किया।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने चांदपुर-नूरपुर रोड पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। कोतवाल राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में एसडीएम नितिन तेवतिया और सीओ देश दीपक भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसी तरह गुस्साए लोगों को समझ बुझाकर शांत किया।
सीओ ने बताया कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिर भी मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।