{"_id":"6951879154e6d78ff901a7a0","slug":"people-yearned-for-sunshine-all-day-shivered-and-took-shelter-near-bonfires-bijnor-news-c-27-1-bij1025-168567-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दिनभर धूप को तरसे, ठिठुरे लोग, अलाव का लिया सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दिनभर धूप को तरसे, ठिठुरे लोग, अलाव का लिया सहारा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/कालागढ़ । मौसम में रोजाना बदलाव हो रहा है। रविवार को बिजनौर कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। दिनभर धूप नहीं निकलने से लोग सर्दी में ठिठुर गए। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
जिले में हर रोज तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शीतलहर चलने से अधिक सर्दी लगी। भले ही अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन ऐसे लगा मानों तापमान 10 डिग्री सेल्सियस हो। रविवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी तापमान में और गिरावट होगी। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना है।
पिछले साल की अपेक्षा छह डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा कालागढ़ में शीतलहर और कोहरे के चलते कालागढ़ क्षेत्र में दिसंबर के अंतिम दस दिन पिछले वर्ष से अधिक ठंडे बीत रहे हैं। 2024 की तुलना में तापमान तीन से छह डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। पिछले साल 22 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस था।
इस साल 22 दिसंबर को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार शिवालिक पर्वतों व रामगंगा नदी की घाटी में पर्यावरण संरक्षण के चलते जलवायु में नमी है, जिसकी वजह से ठंड अधिक है। रामगंगा बांध के ईई मेघ सिंह का कहना कि इस साल वर्षा अच्छी हुई है। इसका प्रभाव मौसम पर पड़ा है। व
Trending Videos