{"_id":"6a84b4c45b88496cda07b358","slug":"prabal-murder-case-the-high-court-will-now-hear-the-review-petition-on-25th-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-187960-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबल हत्याकांंड: पुनरीक्षण याचिका पर हाईकोर्ट में अब 25 को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबल हत्याकांंड: पुनरीक्षण याचिका पर हाईकोर्ट में अब 25 को होगी सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। प्रबल हत्याकांड में बिजनौर की अदालत सात अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुना चुकी है। मगर इस हत्या में 13 अन्य लोगों को आरोपी बनाए जाने के लिए हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब हाईकोर्ट में सुनवाई की अगली तारीख 25 अगस्त तय की गई है।
19 दिसंबर 2012 को प्रबल अग्रवाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को गंगा में फेंक दिया गया। 15 जनवरी 2023 को प्रबल का शव हस्तिनापुर के पास गंगा खादर में बरामद हुआ। प्रबल हत्याकांड में 31 जुलाई को बिजनौर की अदालत ने सात अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सातों अभियुक्त जेल में सजा काट रहे हैं। आठवें आरोपी का मामला किशोर न्याय बोर्ड में चल रहा है। इस मामले में मृतक की बहन प्राची ने हाईकोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दाखिल कर 13 अन्य लोग सचिन अग्रवाल, रवींद्र अग्रवाल, दीपांशु उर्फ दीपू, संजीव सिंघल, अर्पित, अरविंद अग्रवाल, अजय अग्रवाल उर्फ राजू, रजनीश अग्रवाल, मोनू, घनश्यामदास गुप्ता, संजू, अक्षत अग्रवाल आदि के भी हत्या में शामिल होने का दावा किया गया था। इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी लेकिन केस की अधिकता होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी।