{"_id":"697a560e60f15d16e2026c85","slug":"practice-writing-diagrams-and-chemical-equations-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-171020-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डायग्राम व रासायनिक समीकरणों का लिखकर करें अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डायग्राम व रासायनिक समीकरणों का लिखकर करें अभ्यास
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षा की तिथि नजदीक आने के साथ ही छात्र-छात्राएं अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
हाईस्कूल स्तर पर विज्ञान विषय को लेकर विद्यार्थियों में अक्सर अधिक दबाव देखा जाता है। इस संबंध में राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज अफजलगढ़ के विज्ञान शिक्षक नितिन सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को उपयोगी सुझाव दिए हैं। उन्होंने बताया कि विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों को आधार बनाकर अध्ययन करना अत्यंत आवश्यक है। पुस्तक में दिए गए सिद्धांतों को अच्छी तरह समझना चाहिए, क्योंकि अधिकांश प्रश्न सीधे पाठ्यक्रम पर आधारित होते हैं।
उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण डायग्राम एवं रासायनिक समीकरणों का नियमित अभ्यास विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। उत्तर पुस्तिका में साफ-सुथरे व सही लेबल वाले चित्र अतिरिक्त अंक दिलाने में सहायक होते हैं। साथ ही विज्ञान के आंकिक प्रश्नों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। विशेष रूप से प्रकाश अध्याय (दर्पण एवं लेंस सूत्र) तथा विद्युत अध्याय (प्रतिरोध एवं विद्युत शक्ति) के प्रश्नों को बार-बार हल करने से गणनात्मक त्रुटियों से बचा जा सकता है।
- पुराने प्रश्न पत्र को समय सीमा में हल करने का करें अभ्यास
राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज अफजलगढ़ बिजनौर के विज्ञान शिक्षक नितिन सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को पिछले 5 से 10 वर्षों के प्रश्नपत्र समय सीमा के भीतर हल करने की सलाह दी। इससे प्रश्नों के पैटर्न, दोहराव और कठिनाई स्तर को समझने में मदद मिलती है।
-तनाव से बचने को उत्तरों को बिंदुओं लिखें -चौहान
विज्ञान शिक्षक नितिन सिंह चौहान ने कहा कि परीक्षा के समय तनाव से बचने के लिए उत्तरों को बिंदुओं में लिखने की आदत डालें, पर्याप्त नींद लें और छोटे-छोटे अंतराल पर रिवीजन करते रहें। एक दिन में पूरा पाठ्यक्रम करने के बजाय निरंतर अभ्यास और पुनरावृत्ति पर जोर देना अधिक लाभकारी है।
परीक्षा में सफलता के लिए लाइट लाइन टिप्स
-एनसीईआरटी पुस्तक को प्राथमिकता दें
-हर अध्याय के सूत्र अलग से याद रखें
-आंकिक प्रश्न स्वयं हल करें
-समय प्रबंधन का अभ्यास करें
-पढ़ाई के बीच छोटे ब्रेक लें
-पर्याप्त नींद और संतुलित भोजन लें
Trending Videos