{"_id":"6a3990cd3ed72d8de60cb216","slug":"rape-victim-sets-herself-on-fire-in-city-police-station-station-in-charge-suspended-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-183047-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दुष्कर्म पीड़िता ने शहर कोतवाली में खुद को लगाई आग, थाना प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दुष्कर्म पीड़िता ने शहर कोतवाली में खुद को लगाई आग, थाना प्रभारी निलंबित
विज्ञापन
बिजनौर थाने में दुष्कर्म पीडिता के खुद को आग लगाने के बाद कोतवाल के कार्यालय में जले पड़ा पर्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पेट्रोल उड़ेला और खुद को आग लगाकर शहर कोतवाल के कार्यालय में घुसी
- थाना प्रभारी को किया गया निलंबित, आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई एक और प्राथमिकी
- शादी का झांसा देकर आर्मी के जवान पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप, हाईकोर्ट ने लगा दी थी गिरफ्तारी पर रोक
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आर्मी के जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने रविवार की रात 11 बजे शहर कोतवाली में पेट्रोल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी युवती का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की गंभीरता को देख थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आर्मी के जवान, उसके माता-पिता समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
थाना किरतपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने साल 2024 में सौरभ, संजू, मनोज देवी, गौरव और कलवा निवासी स्वाहेड़ी थाना कोतवाली शहर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस प्राथमिकी में साल 2022 में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। सीडीआर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने सितंबर 2024 में अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। इसके बाद पीड़िता ने सौरभ पर संबंध बनाकर विवाह न करने का आरोप लगाते हुए एक और प्राथमिकी वर्ष 2025 में दर्ज कराई। जिसमें पुलिस ने विवेचना पूरी कर एक मई 2026 को आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया। जिस पर अदालत 16 जून 2026 संज्ञान ले चुकी है। उधर आरोपी पक्ष हाईकोर्ट में पहुंच गया और गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश ले आया।
अब रविवार को पीड़ित युवती अपनी मां के साथ शहर कोतवाली पहुंची, जिन्होंने आरोपियों पर धमकी देने का आरोप लगाया। मां-बेटी ने थाना प्रभारी से आरोपी सौरभ के चाचा और पिता को थाने बुलाने की मांग उठाई। जिस पर पुलिस ने सोमवार को बुलवाकर बातचीत कराने की बात कह दी। पुलिस के मुताबिक रात में साढ़े दस बजे पीड़िता थाना प्रभारी से बहस करने के बाद गुस्से में बाहर निकली और करीब बीस मिनट के बाद खुद को लगा लगा ली। आग की लपटों में घिरी युवती को शहर कोतवाल के कार्यालय में घुसता देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। कंबल डालकर किसी तरह से आग को बुझाया गया। जिसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
मामले में पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर को निलंबित कर दिया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी सौरभ, भाई गौरव, उसके पिता संजय, चाचा कलवा, मां मनोज और भाभी रेनू के खिलाफ उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप में एक और प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
इस मामले की जांच एएसपी सिटी को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में थाने आने वाले लोगों की निगरानी में लापरवाही सामने आई। इसी आधार पर थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर को निलंबित कर दिया है। अब उपनिरीक्षक अवनीत मान को शहर कोतवाली का चार्ज दिया गया है।-- अभिषेक झा, पुलिस अधीक्षक बिजनौर
11 मिनट तक पेट्रोल लेकर घूमती रही युवती
संवाद न्यूज एजेंसीबिजनौर। 11 मिनट तक पेट्रोल अपने कपड़ों में छिपाकर युवती कोतवाली के गेट के आस पास घूमती रही। बत्ती गुल होने पर कोतवाली में अंधेरा छाया तो युवती ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली। फिर आग का गोला बनकर कोतवाल के कार्यालय में घुस गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि सौतेले पिता ने ही युवती को पेट्रोल लाकर दिया था।रविवार की रात 10:30 मिनट पर सौतेला पिता पेट्रोल लेकर पहुंचा, मौका देख 10:41 बजे पेट्रोल की बोतल युवती को थमा दी। बोतल कपड़ों छिपाकर शहर कोतवाली में पहुंची और गेट के अंदर वाटर कूलर के पास पहुंची और 10:51 बजे खुद पर पेट्रोल डाला और आग लगा ली। जिस वक्त उसने इस घटना को अंजाम दिया तो इससे एक मिनट पहले ही बत्ती गुल हुई थी और अंधेरा छा गया था। पुलिस अभी जनरेटर चलाने का प्रयास कर रही थी कि युवती को आग की लपटों में घिरा देख हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पहले तो लगा कि युवती ने वाटर कूलर के पास पानी पीकर बोतल फेंकी है। इसके बाद दो बार माचिस जलाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक उसकी तरफ पुलिस दौड़ी तो तीसरी बार में माचिस जली और जिससे आग लगा ली। पलभर में आग का गोला बनकर युवती शहर कोतवाल के कार्यालय की तरफ दौड़ी। बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी पर तेज से हाथ मारा, इसके बाद कार्यालय में घुस गई। अंदर थाना प्रभारी और कुछ अन्य लोग बैठे थे, जोकि दौड़ पड़े। कार्यालय के दरवाजों में लगे पर्दे उखाड़कर युवती पर डाले गए लेकिन आग नहीं बुझी। तभी एक पुलिसकर्मी हवालात की ओर से कंबल लेकर दौड़ता हुआ आया।
आरोपी युवक का चाचा गिरफ्तार
बिजनौर। पीड़िता की मां ने आरोपी सौरभ समेत परिवार के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने सौरभ के चाचा कलवा को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
थाना प्रभारी से तीखी बहस कर बाहर निकली थी युवती
बिजनौर। दारानगर के ग्राम प्रधान जाकिर अहमद बताते हैं कि वे किसी काम से शहर कोतवाली गए। उनके अलावा भी करीब दस लोग शहर कोतवाल के कार्यालय में बैठे हुए थे। तभी उक्त युवती भी अपनी मां के साथ मौजूद थी। जिसने थाना प्रभारी के साथ तीखी बहस की और बोली कि यह कुर्सी छोड़ दो...फिर गुस्से में आकर कार्यालय से बाहर निकल गई जबकि उसकी मां वहीं पर बैठी रही। इसके बाद जब वह कार्यालय में लौटी तो आग लगी हुई थी।
-- फरियाद लेकर पहुंचे लोगों ने भी आग बुझाने में किया सहयोग
युवती आग लगाकर कार्यालय में घुसी तो वहां पर कुछ फरियादी बैठे हुए थे। जिसमें एक गांव के प्रधान भी थे। पुलिस वालों के साथ साथ उन्होंने भी आग बुझाने में सहयोग किया। इसी दौरान उक्त प्रधान के हाथ झुलस गए और कुर्ते में भी आग लग गई थी।
इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट, यह लगाया आरोप
बिजनौर। खुद को आग लगाने वाली युवती की मां की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा गया कि स्वाहेड़ी निवासी सौरभ ने उसकी बेटी को शादी का झांसा दिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जिसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। आरोप है कि सौरभ आए दिन उसकी बेटी को फोन करके गाली-गलौज करता था। वहीं सौरभ का भाई गौरव और पिता संजू उर्फ संजय, मां मनोज, चाचा कलवा और भाभी बीनू भी उसकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। जिन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी। बता दें की सौरभ और उसका बड़ा भाई गौरव दोनों ही आर्मी में जवान हैं। जिनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में चल रही है।
- थाना प्रभारी को किया गया निलंबित, आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई एक और प्राथमिकी
- शादी का झांसा देकर आर्मी के जवान पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप, हाईकोर्ट ने लगा दी थी गिरफ्तारी पर रोक
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आर्मी के जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने रविवार की रात 11 बजे शहर कोतवाली में पेट्रोल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी युवती का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की गंभीरता को देख थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आर्मी के जवान, उसके माता-पिता समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
थाना किरतपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने साल 2024 में सौरभ, संजू, मनोज देवी, गौरव और कलवा निवासी स्वाहेड़ी थाना कोतवाली शहर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस प्राथमिकी में साल 2022 में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। सीडीआर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने सितंबर 2024 में अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। इसके बाद पीड़िता ने सौरभ पर संबंध बनाकर विवाह न करने का आरोप लगाते हुए एक और प्राथमिकी वर्ष 2025 में दर्ज कराई। जिसमें पुलिस ने विवेचना पूरी कर एक मई 2026 को आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया। जिस पर अदालत 16 जून 2026 संज्ञान ले चुकी है। उधर आरोपी पक्ष हाईकोर्ट में पहुंच गया और गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब रविवार को पीड़ित युवती अपनी मां के साथ शहर कोतवाली पहुंची, जिन्होंने आरोपियों पर धमकी देने का आरोप लगाया। मां-बेटी ने थाना प्रभारी से आरोपी सौरभ के चाचा और पिता को थाने बुलाने की मांग उठाई। जिस पर पुलिस ने सोमवार को बुलवाकर बातचीत कराने की बात कह दी। पुलिस के मुताबिक रात में साढ़े दस बजे पीड़िता थाना प्रभारी से बहस करने के बाद गुस्से में बाहर निकली और करीब बीस मिनट के बाद खुद को लगा लगा ली। आग की लपटों में घिरी युवती को शहर कोतवाल के कार्यालय में घुसता देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। कंबल डालकर किसी तरह से आग को बुझाया गया। जिसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
मामले में पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर को निलंबित कर दिया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी सौरभ, भाई गौरव, उसके पिता संजय, चाचा कलवा, मां मनोज और भाभी रेनू के खिलाफ उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप में एक और प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
इस मामले की जांच एएसपी सिटी को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में थाने आने वाले लोगों की निगरानी में लापरवाही सामने आई। इसी आधार पर थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर को निलंबित कर दिया है। अब उपनिरीक्षक अवनीत मान को शहर कोतवाली का चार्ज दिया गया है।