{"_id":"6ad5f6a19fc726b540033c31","slug":"shamli-robbers-loot-minister-jaswant-saini-s-cousin-s-house-woman-s-ears-torn-as-earrings-are-snatched-2026-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: राज्यमंत्री जसवंत सैनी के ममेरे भाई के घर लूट, महिला के कुंडल खींचे तो फटे कान, धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: राज्यमंत्री जसवंत सैनी के ममेरे भाई के घर लूट, महिला के कुंडल खींचे तो फटे कान, धारदार हथियार से हमला
Mon, 19 Oct 2026 04:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 19 Oct 2026 04:24 PM IST
सार
शामली के रसीदगढ़ गांव में राज्यमंत्री जसवंत सैनी के ममेरे भाई योगेश के घर चार बदमाश घुस गए। महिला के कुंडल खींचने से कान फट गए और परिवार के सदस्यों को घायल कर जेवर व नकदी लूट ली।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली के गांव रसीदगढ़ में आबादी से बाहर स्थित राज्यमंत्री जसवंत सैनी के ममेरे भाई योगेश कुमार के मकान में चार बदमाश घुस गए। रविवार रात करीब 1:30 बजे हुई वारदात में बदमाशों ने सो रही महिला खुशी के कानों से कुंडल खींच लिए, जिससे उसके दोनों कान फट गए। परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला किया गया। बदमाश घर में रखे बक्सों को खंगालकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूट ले गए। जाते समय परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हादसा: तीन परिवारों की उजड़ी खुशियां, किसी का इकलौता बेटा छिना, बिलखते पिता बोले-उसकी मां को क्या जवाब दूंगा
विज्ञापन
Trending Videos
दीवार फांदकर घर में घुसे चार बदमाश
गांव रसीदगढ़ निवासी योगेश कुमार ने बताया कि रविवार रात वह घर के एक कमरे में पत्नी और बच्चों के साथ सो रहा था। उसका भाई संजय और भाभी खुशी दूसरे कमरे में, भतीजा विकसित बरामदे में और मां बिशन देवी तीसरे कमरे में सो रही थीं।
योगेश के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे चार अज्ञात बदमाश दीवार फांदकर मकान में घुस आए। इसके बाद उन्होंने अंदर से मुख्य गेट खोल दिया। एक बदमाश ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था।
महिला के कुंडल खींचे, योगेश के सिर पर हमला
आरोप है कि बदमाशों ने बरामदे में सो रही संजय की पत्नी खुशी के कानों से कुंडल खींच लिए, जिससे उसके दोनों कान लहूलुहान हो गए। खुशी के हाथ पर भी रॉड से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद कमरे में सो रहे योगेश के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। संजय के हाथ पर डंडा मारकर उसे भी चोट पहुंचाई गई।

बक्से खंगालकर जेवर और नकदी लूटी
योगेश के अनुसार, बदमाशों ने घर में रखे बक्सों को खंगाला और सोने-चांदी के जेवर व नकदी लूट ली। परिवार के लोगों के शोर मचाने और बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के जागने पर बदमाश मुख्य दरवाजे से भाग गए। जाते समय उन्होंने परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर उपचार कराया गया। पीड़ित योगेश कुमार की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। जांच अधिकारी और थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
योगेश कुमार प्रदेश के राज्यमंत्री जसवंत सैनी के ममेरे भाई हैं। वह किसान होने के साथ शादी-विवाह में फोटोग्राफी का काम भी करते हैं।