{"_id":"6ad526b64c0c62f74f0567ec","slug":"married-six-months-ago-womans-body-found-hanging-bijnor-news-c-27-1-bij1029-193303-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: छह महीना पहले निकाह, अब फंदे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: छह महीना पहले निकाह, अब फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
स्योहारा। गांव सूरानंगला में फरहीन का शव दुपट्टे से लगाए गए फंदे पर लटका मिला। फरहीन का निकाह छह महीना पहले ही हुआ था। मायके वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
ग्राम मकसूदपुर निवासी अकरम ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी फरहीन का निकाह 16 अप्रैल 2026 को ग्राम सूरानंगला निवासी दानिश पुत्र निजामुद्दीन के साथ हुआ था। अपनी सामर्थ्य के अनुसार शादी में दान-दहेज दिया था, लेकिन निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल में फरहीन के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। आरोप लगाया कि पहले भी उनकी बेटी को जान से मारने के प्रयास किए गए थे। शनिवार की देर शाम दहेज की मांग पूरी न होने पर फरहीन की हत्या कर दी गई।
विवेचक प्रवेज कुमार ने बताया कि विवाहिता के फंदे पर लटककर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक शव को फंदे से उतार लिया गया था। मृतका के परिजनों ने दुपट्टे से फंदा लगाने की जानकारी दी थी। उधर मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति दानिश, मुस्कान, तरन्नुम, रिहाना और निजामुद्दीन समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
महिला की मौत के मामले में पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।...डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर