फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   792 students appeared in the Atul Maheshwari Scholarship Examination.

Bijnor News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में 792 छात्र-छात्राएं हुए शामिल

Mon, 19 Oct 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
792 students appeared in the Atul Maheshwari Scholarship Examination.
बिजनौर के यूनिवर्सल एकेडमी में अमर उजाला की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा देकर बाहर आये
बिजनौर। भविष्य संवारने और आगे की पढ़ाई के सपनों को उड़ान देने के उद्देश्य से रविवार को जिले के 792 छात्र-छात्राओं ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित परीक्षा यूनिवर्सल एकेडमी स्कूल, नूरपुर रोड पर सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बिजनौर जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेजों से 2996 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। इनमें से रविवार को 792 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षार्थियों का केंद्र पर पहुंचने का सिलसिला सुबह साढ़े नौ बजे से ही शुरू हो गया था। परीक्षा शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र से बाहर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के लिए तैयारी की थी और उन्हें अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। उनका कहना था कि छात्रवृत्ति मिलने से आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। मेधावी विद्यार्थियों के लिए यह छात्रवृत्ति शिक्षा के सपनों को पूरा करने और भविष्य संवारने में मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन


-फार्म भरने के बाद से ही कर रहे थे तैयारी

परीक्षा केंद्र से बाहर निकले नजीबाबाद के कक्षा 11 के छात्र प्रिंस, गांव मौज्जमपुर निवासी कक्षा 12 की छात्रा आरजू रानी और नांगल सोती क्षेत्र के निवासी कक्षा 11 की छात्रा यशवी ने बताया कि उन्होंने फार्म भरने के बाद से ही परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। परीक्षा में प्रश्नपत्र अच्छा रहा और सवाल उनकी तैयारी के अनुरूप आए। इससे उन्हें अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सरल रहा पेपर, समय पर किया हल
बिजनौर क्षेत्र की कक्षा 12 की छात्रा रानी, धामपुर की इरमनाज और नजीबाबाद की वंशिका वर्मा ने बताया कि प्रश्नपत्र सरल था। उन्होंने निर्धारित समय में पेपर हल कर लिया। छात्राओं को उम्मीद है कि परीक्षा में अच्छे अंक हासिल होंगे। बेहतर परिणाम से उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए नए अवसर मिलेंगे और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

- तैयारी के अनुसार आए सवाल, परीक्षार्थियों के चेहरे खिले
चांदपुर क्षेत्र की कक्षा 11 की छात्रा आफिया, नगीना के कक्षा 11 के छात्र मयंक कुमार और कालागढ़ के कक्षा 10 के छात्र आदिल ने बताया कि प्रश्नपत्र सरल था। उन्होंने सबसे पहले पूरा प्रश्नपत्र पढ़ा और फिर सवालों के जवाब लिखने शुरू किए। उनका कहना था कि तैयारी के दौरान पढ़े गए अधिकांश सवाल परीक्षा में आए। इससे उन्हें पेपर हल करने में आसानी हुई।

- परीक्षा कराने में इनका रहा सहयोग
यूनिवर्सल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी, उप प्रधानाचार्य खुशबू कर्णवाल, परीक्षा इंचार्ज अरविंद कुमार, को-ऑर्डिनेटर कविता शर्मा, रूपाली अग्रवाल, अनीता चौधरी, सूरज चौहान, सुमन रावत, अभिलाष कुमार, प्रशांत शर्मा, अजीत चौधरी, मुकुल त्यागी आदि स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed