पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sikhs hold silent protest against new law

Bijnor News: नया कानून लाने के विरोध में सिखों का मौन प्रदर्शन

Sun, 28 Jun 2026 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sikhs hold silent protest against new law
नजीबाबाद। सिख समाज ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा तख्त श्री हजूर साहिब बोर्ड एक्ट 1956 को रद्द करने नया कानून लाने के विरोध में मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सिखों ने तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा नानक शाही श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह वाधवा, सरदार बलबीर सिंह, मनमोहन सिंह, सरबजीत सिंह, जगमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शनिवार को गुरुद्वारा नजीबाबाद में एकत्र हुए। गुरुद्वारे से मौन प्रदर्शन करते हुए सिख प्रतिनिधि तहसील पहुंचे। गुरुद्वारा कमेटी और सिख समाज की ओर से एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र दिया गया।
विज्ञापन

मांग पत्र में महाराष्ट्र सरकार द्वारा तख्त श्री हजूर साहिब बोर्ड एक्ट 1956 को रद्द कर नया कानून लाने के फैसले को सिख समाज की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बताया। सिखों ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा तख्त श्री हजूर साहिब बोर्ड बिल 2026 विधानसभा सत्र में पेश किए जाने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सिख समाज ने राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन में तख्त श्री हजूर साहिब बोर्ड एक्ट 1956 एक्ट लागू रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौन प्रदर्शन में सरदार गुरमीत सिंह,सरदार टोनी, नरेंद्र कक्कड़, हरविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, जसपाल सिंह,रक्षपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, जसमेल सिंह,गुरमेल सिंह सहित अनेक सिख प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed