सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SIR: Accused of harassing by sending notice

एसआईआर : नोटिस भेज कर परेशान करने का आरोप

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
SIR: Accused of harassing by sending notice
विज्ञापन
धामपुर। ब्लॉक में बुधवार को चौथी बार एसआईआर कार्यक्रम के तहत उन लोगों की सुनवाई हुई, जिन्हें विकास विभाग की ओर से पिछले दिनों नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित तिथि पर क्षेत्र के लोग एसआईआर फॉर्म अपलोड कराने के लिए प्रमाणपत्र के साथ ब्लॉक में एकत्र हुए। लेकिन उनके प्रमाणपत्रों को तथ्यहीन बताते हुए अपलोड करने से इनकार कर दिया। क्षेत्र की सविता रानी, गौरव कुमार, नितिन कुमार,विकास कुमार, सुमन देवी आदि ने बताया कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल है। वह पिछले कई चुनावों में वोट डालते आ रहे हैं। लेकिन उन्हें नोटिस भेज कर परेशान किया जा रहा है जबकि वह जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ नोटिस का जबाब देने के लिए कागजों की पूर्ति के लिए उपस्थित हुए हैं। अधिकारियों ने उनके प्रमाणपत्रों को शामिल करने से मना कर दिया। खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद सिंह का कहना है कि कार्यक्रम के तहत प्रमाण पत्रों को नियमों के अनुसार ही अपलोड किया जाएगा। प्रमाणपत्र नहीं होंगे तो उनके फार्मों को अपलोड नहीं किया जा सकता क्योंकि सिस्टम उसे पकड़ नहीं पाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed