सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six-month pregnant woman dies, family members create ruckus

Bijnor News: छह माह की गर्भवती महिला की माैत, परिजनों ने किया हंगामा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Six-month pregnant woman dies, family members create ruckus
विज्ञापन
नहटौर। विमला नर्सिंग होम में शनिवार को भर्ती कराई गई बागवान छापेग्रान निवासी छह माह की गर्भवती भावना (23) की हालत बिगड़ गई। उसे देर शाम बिजनौर रेफर कर दिया गया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे व गर्भस्थ शिशु को मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम के बाहर शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, भावना की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उसे उपचार के लिए विमला नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने उसका गलत तरीके से उपचार किया जिससे उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, बल्कि लगातार बिगड़ती चली गई जिससे उसकी मौत हो गई।
महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक के साथ आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग रात में नर्सिंग होम के बाहर एकत्र हो गए और विरोध जताने लगे। उन्होंने चिकित्सक पर लापरवाही के आरोप लगाए और नर्सिंग होम के संचालन पर भी सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत किया। इस दौरान नर्सिंग होम का स्टाफ मौके से चला गया।
मृतका भावना के पति विपिन ने पुलिस को तहरीर देकर नर्सिंग होम संचालक डॉ. राजकुमार और उनकी पत्नी डॉ. लक्ष्मी पर गलत उपचार का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष आर्य का कहना है कि उन्होंने घटना के संबंध में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed