{"_id":"6978ddd5a4432bd3ba02915d","slug":"sp-mla-manoj-paras-draws-attention-after-congratulating-on-independence-day-instead-of-republic-day-2026-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गणतंत्र दिवस पर 'आजादी की बधाई', बिजनौर में सपा विधायक से हुई भारी चूक या जुबान लड़खड़ाई, हो रही जगहंसाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गणतंत्र दिवस पर 'आजादी की बधाई', बिजनौर में सपा विधायक से हुई भारी चूक या जुबान लड़खड़ाई, हो रही जगहंसाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 27 Jan 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
सार
नगीना में गणतंत्र दिवस के मौके पर सपा विधायक मनोज पारस ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे दी। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
सपा विधायक मनोज पारस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिजनौर जनपद के नगीना में गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पारस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह देशवासियों को गणतंत्र दिवस की जगह आजादी की बधाई देते नजर आ रहे हैं। इस चूक के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है और लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Trending Videos
बधाई संदेश में हुई बड़ी चूक
गणतंत्र दिवस के मौके पर विधायक मनोज पारस द्वारा जारी बधाई संदेश में उन्होंने देश के स्वतंत्र होने की शुभकामनाएं दीं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बीच भ्रम बताकर मजाक का विषय बना दिया।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: प्रदूषण फैलाने पर दो फैक्टरियों पर सख्त कार्रवाई, एक को किया गया सील, दूसरी बंद

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
विधायक का यह वीडियो कुछ ही घंटों में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसे राजनीतिक लापरवाही बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे सामान्य भूल मानते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में लिया।
विधायक ने दी ये सफाई
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज पारस ने कहा कि उनका आशय यह था कि संविधान लागू होने के बाद देश को पूर्ण आजादी मिली। उनका दावा है कि वीडियो एडिटिंग के दौरान पूर्ण शब्द हट गया, जिससे गलत संदेश चला गया।