पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   stabbed the brother-in-law with a knife

Bijnor News: साले को चाकू से गोद डाला

Sun, 28 Jun 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
stabbed the brother-in-law with a knife
किरतपुर के गांव भनेड़ा के सचिन का फाइल फोटो।
किरतपुर। कामकाज करने के लिए कहना घर जमाई को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने साले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हमलावर ने शुक्रवार रात ढाई बजे छत पर सो रहे अपने साले भनेड़ा निवासी सचिन (23) पुत्र रामअवतार की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से 13 बार वार किए। पुलिस ने हमलावर शीलगंगे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक की मां सावित्री देवी ने बताया कि उनकी बेटी जूली का विवाह छह साल पहले कोतवाली देहात थाने के गांव रामपुर निवासी शीलगंगे से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही शीलगंगे और जूली भनेड़ा में उनके घर आकर रहने लगे।
विज्ञापन

जूली एक धागा फैक्टरी में काम करती है जबकि शीलगंगे कोई काम-काज नहीं करता। वह जूली के भी काम पर जाने का विरोध करता था। इसे लेकर जूली के भाई सचिन का अपने जीजा शीलगंगे के बीच विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भी जीजा-साले के बीच कहासुनी हुई। परिजनों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद दोनों मकान की छत पर जाकर सो गए। परिजनों ने बताया कि रात में करीब ढाई बजे शीलगंगे ने सोते हुए सचिन पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। चीख सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो सचिन लहूलुहान पड़ा था। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस को सूचना दी।

सीओ नजीबाबाद आकांक्षा गौतम और थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। सीओ ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर प्रथमिकी दर्ज कर आरोपी शीलगंगे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

किरतपुर के गांव भनेड़ा के सचिन का फाइल फोटो।

किरतपुर के गांव भनेड़ा के सचिन का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed