{"_id":"6a4025eb4b36b4c5a305376d","slug":"teenager-dies-after-falling-into-a-well-while-picking-mangoes-bijnor-news-c-27-1-bij1034-183553-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आम बीनते समय कुएं में गिरे किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आम बीनते समय कुएं में गिरे किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर। आम बीनने के दौरान 20 फीट गहरे कुएं में गिरने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से उसे कुएं से बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला नौधा निवासी धर्मेंद्र सैनी गांगन नदी के पास स्थित विसाल मेहंदी के खेत में धान लगाने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए उसने धान की पौध तैयार की थी। शनिवार शाम उसकी पत्नी माया और 13 वर्षीय पुत्र वंश धान की पौध में पानी देने के लिए खेत पर गए थे। इसी दौरान वंश पास स्थित विशाल के बाग में नीचे गिरे आम बीनने चला गया।
बताया गया कि आम उठाते समय उसका पैर फिसल गया और वह करीब 20 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। बताया गया कि कुएं की बगल में सबमर्सिबल बनाया गया है लेकिन कुआं बंद नहीं किया गया। मां के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किशोर को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से किशोर को कुएं से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वंश चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और उसे कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।