{"_id":"69c9727020a7900c700a9094","slug":"the-construction-of-the-overhead-tank-in-mandawali-saidu-has-not-been-completed-even-after-four-years-bijnor-news-c-27-1-bij1007-175734-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मंडावली सैदू में चार बाद भी पूरा नहीं हुआ ओवरहेड टैंक का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मंडावली सैदू में चार बाद भी पूरा नहीं हुआ ओवरहेड टैंक का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला शिव। मंडावली सैदू में चार साल बीतने के बाद भी जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा नहीं कराया गया है। ठेकेदार एक साल से काम बंद कर गायब है। ग्रामीण स्वच्छ पेयजल के लिए तरस रहे हैं।
ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के गांव मंडावली सैदू के मौजा सुल्तानपुर टप्पा नांगल में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। एक साल से काम बंद है और ठेकेदार का भी कुछ पता नहीं है। ओवरहेड टैंक के लिए पिलर खड़े कर दिए गए हैं लेकिन टैंक नहीं बना है। पाइपलाइन डालने के लिए तोड़ी गईं सड़कों को ठीक नहीं कराया गया है। लोग ठोकरें खाकर गिरने से चोटिल हो रहे हैं। गांव की टूटी सड़कों को ठीक नहीं कराया गया है। बताया जाता है कि टंकी निर्माण 2022 में शुरू कराया गया था। चार साल बीतने पर भी निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया है। ठेकेदार ने शुरू में तो तेजी से काम शुरू किया था फिर धीरे-धीरे काम की चाल भी धीमी होती गई, नतीजा रहा कि चार साल पूरे होने पर भी ग्रामीणों को टंकी का एक बूंद पानी भी मयस्सर नहीं हुआ। गांव में पाइप लाइन डालकर कुछ घरों को कनेक्शन दिए गए हैं लेकिन आपूर्ति चालू नहीं हुई।
ग्रामीण महावीर सिंह का कहना है कि गांव की टूटी सड़कों को शीघ्र ठीक कराया जाना चाहिए। मोहम्मद शाहनवाज ने बताया कि ग्रामीणों को आस जगी थी कि अब उन्हें स्वच्छ जल मिलेगा लेकिन उन्हें निराशा मिली है। वसीम अहमद का कहना है कि सबमर्सिबल का बोरिंग तो करा दिया गया है। ओवरहेड टैंक बनाने के लिए पिलर खड़े कर दिए गए हैं लेकिन कार्य पूर्ण नहीं हुआ। जहांगीर आलम ने बताया कि गांव में टंकी की पाइपलाइन डालने व कनेक्शन करने के लिए तोड़ी गई सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। प्रधान द्वारा अधिकांश रास्तों को ठीक कराया गया है, टंकी ठेकेदार काम छोड़कर चला गया है। एक साल से काम बंद है। गांव में पानी के लिए कुछ घरों में कनेक्शन दिए गए हैं, अभी भी काफी घरों में कनेक्शन नहीं है। प्रधान मंसूर अहमद ने पाइप लाइन बिछाने को तोड़ी गई सड़कों में से अधिकांश की मरम्मत करा दी है, बाकी बची सड़कों की भी मरम्मत कराई जाएगी। ठेकेदार एक साल से काम बंद कर चला गया है। चार साल पूरे होने पर भी टंकी निर्माण पूरा नहीं कराया गया है। ग्रामीण टंकी का पानी पीने का इंतजार कर रहे हैं।
Trending Videos