सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The police stopped the villagers who were going to protest at the Collectorate.

Bijnor News: कलक्ट्रेट पर धरना देने जा रहे ग्रामीणों को पुलिस ने रोका

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The police stopped the villagers who were going to protest at the Collectorate.
विज्ञापन
कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम गनौरा में रविदास मंदिर में लगा झंडा जलाने के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए ग्रामीण बुधवार को कलक्ट्रेट पर धरना देने के लिए चल दिए। सुबह लगभग साढ़े दस बजे पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने सभी को किरतपुर-शादीपुर मार्ग पर ग्राम जीवनपुर के पास रोक लिया। इस दौरान काफी गहमागहमी रही।
Trending Videos

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से जा रहे ग्रामीणों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। पुलिस के बार-बार समझाने पर भी ग्रामीण रुकने को तैयार नहीं थे। इस दौरान लगभग दो घंटे तक पुलिस उन्हें रोके रही और आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश भी दी गई। बहुजन पैंथर संगठन के अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ रोनी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात की। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद अरुण कुमार ने मौजूद ग्रामीणों को समझाया। इस दौरान काफी संख्या में लोग थाने जाने के लिए रवाना हो गए जबकि महिलाओं को वापस गांव भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर झंडा जलाने के आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। इस दौरान भाजपा नेता दीपक मौर्य, अशोक कुमार, संजय कुमार, ग्राम प्रधान दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। इस संबंध में सीओ नगीना डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed