{"_id":"6a84b6ac2de7d0ce7e0df01e","slug":"the-road-near-the-primary-school-in-parvatpur-village-is-in-bad-condition-bijnor-news-c-27-1-bij1007-187905-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गांव पर्वतपुर में प्राथमिक विद्यालय के पास मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गांव पर्वतपुर में प्राथमिक विद्यालय के पास मार्ग बदहाल
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव पर्वतपुर के पास खस्ताहाल मार्ग से निकलते बच्चे। (पड़ताल के साथ)
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़। गांव पर्वतपुर के प्राथमिक विद्यालय के पास का मार्ग बदहाल है। मार्ग में पानी भरने से कीचड़ हो रहा है। इससे आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पैदल तथा दोपहिया वाहन चालकों को पानी व कीचड़ से निकलना पड़ रहा है। फिसलकर गिरने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास 50 मीटर से अधिक मार्ग कच्चा तथा गहरा हो गया है। थोड़ी सी वर्षा होते ही मार्ग पर जलभराव हो जाता है। इससे ग्रामीणों तथा स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल निकलने वाले बुजुर्ग व बच्चों के फिसलकर चोटिल होने का भय बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से भी मार्ग निर्माण कराने की मांग के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में बीडीओ मनवीर सिंह ने शीघ्र ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने की बात कही है।
गांव निवासी अनुज का कहना है कि कच्चा होने के कारण मार्ग में जलभराव और कीचड़ फैल जाता है। मार्ग की हालत बेहद खराब है। आवागमन में दिक्कत हो रही है। शीघ्र मार्ग का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
गांव निवासी पिंटू चौहान का कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चे इसी मार्ग से होकर जाते हैं। दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर चोटिल होने का भय रहता है। बार-बार जनप्रतिनिधियों से मार्ग निर्माण की मांग के बाद भी मार्ग निर्माण नहीं पाया। शीघ्र मार्ग का निर्माण कराया जाना चाहिए।
गांव निवासी सुभाष का कहना है कि थोड़ा सा मार्ग कच्चा है। पानी व कीचड़ भरा है। बार-बार मांग के बाद मार्ग का निर्माण नहीं कराया जा सका। नेता आते हैं और समस्याओं के समाधान के वादे कर जाते हैं। बाद में भूल जाते हैं।
गांव निवासी टिंकू का कहना है कि मार्ग गहरा होने के कारण मामूली बारिश में ही जलभराव हो जाता है। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अनेक लोग यहां फिसलकर गिरने से चोटिल भी हो चुके हैं। वर्षा होते ही गड्ढों में पानी भर जाता है लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग का निर्माण किया जाना चाहिए।