{"_id":"697a577140e4bca47a055772","slug":"the-villagers-face-problems-due-to-the-absence-of-a-bridge-over-the-banaili-river-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-171067-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बनैली नदी पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को होती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बनैली नदी पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को होती है परेशानी
विज्ञापन
अफजलगढ़ भज्जावाला भटपुरा के बीच पुल ना होने पर नदी से निकलते बाइक सवारसंवाद
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव भज्जावाला से भटपुरा के बीच स्थित बनैली नदी पर पुल न होने पर ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। खासकर बरसात के दिनों में नदी में पानी आने से मार्ग बंद हो जाता है। ग्रामीणों को दूरदराज से घूमकर गांव तक पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि वह जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारियों से वर्षों से पुल निर्माण की मांग करते चले आ रहे है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने डीएम से पुल का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
ग्रामीण नरेंद्र कुमार, वसीम अहमद, राजकुमार, सुरेंद्र सिंह, मुखराम सिंह व त्रिमोहन सिंह आदि का कहना है कि भज्जावाला तथा भटपुरा के मध्य बनैली नदी बहती है, जिस पर पुल नहीं है। पुल नहीं होने से आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में पानी अधिक आने से मार्ग बंद हो जाता है। भज्जावाला मार्ग से होकर क्षेत्रवासी गांव भटपुरा, सादकपुर, इमरतपुर, हसनपुर, उदयपुर, बादशाहपुर पर्वतपुर नावका व आसफाबाद चमन आदि के 8 से 10 गांव के ग्रामीणों का आवागमन होता है। बरसात के दिनों में पुल न होने पर मार्ग बंद हो जाता है और लोगों को अफजलगढ़ या बादीगढ़ या भूतपुरी सुआवाला होते हुए आना-जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम से नदी पर पुल का निर्माण कराने की मांग की है।
ग्रामीण नरेंद्र कुमार का कहना है कि वर्षों से सिंचाई विभाग के अधिकारियों ओर जनप्रतिनिधियों से पुल की मांग करते चले आ रहे है। सभी लोग वादे तो कर जाते हैं लेकिन पुल निर्माण नही हो सका शीघ्र पुल का निर्माण होना चाहिए।
ग्रामीण राजकुमार सिंह का कहना है कि पुल न होने पर आने जाने में दिक्कत होती है। चुनाव के समय नेता गांव में आते है ओर पुल निर्माण का वादा कर जाते हैं। चुनाव के बाद सब भूल जाते है। आजतक पुल का निर्माण नही कराया जा सका। सुरेंद्र सिंह का कहना है कि बरसात के दिनों में अधिक पानी आने से पुल ना होने पर मार्ग बंद हो जाता है। जानजोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है या दूसरे रास्तों से घूम कर आना जाना पड़ता है।
ग्रामीण वसीम अहमद का कहना है इस मार्ग से दोनों ओर की दूरी काफी कम पड़ती है। करीब 7 से 8 गांवों के लोगों का इसी मार्ग से आवागमन होता है। पुल नहीं होने पर नदी पार करने में दिक्कत होती है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हरिशंकर का कहना है कि 10 किमी की परिधि में दूसरा पुल नहीं दिया जा सकता है। इसलिए नए पुल का निर्माण सम्भव नहीं है।व
Trending Videos