पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Toll collection will begin at Shadipur Plaza in July.

Bijnor News: जुलाई में शादीपुर प्लाजा पर शुरू हो जाएगी टोल वसूली

Sun, 28 Jun 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Toll collection will begin at Shadipur Plaza in July.
बरुकी। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर ग्राम शादीपुर में निर्मित टोल प्लाजा जुलाई में चालू हो सकता है। हाईवे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और यातायात भी शुरू हो गया है। टोल संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा राजमार्ग के अंतर्गत बिजनौर बीकेआईटी कॉलेज से कोतवाली देहात तक निर्माण पूरा हो गया है। मार्ग पर सभी प्रमुख निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। कोतवाली देहात स्थित ओवरब्रिज पर यातायात शुरू हो गया है। वहीं बरुकी, महेश्वरी जट ओवरब्रिज के अंडरपास तथा पीली चौकी अंडरपास भी वाहनों के लिए खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम शादीपुर में एमपीएस ग्लोबल स्कूल के सामने बनाए गए टोल प्लाजा का निर्माण भी पूरा हो गया है। हाईवे पर संकेतक लगाने के साथ ही जंक्शन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। एनएचएआई के एसडीओ आशीष शर्मा ने बताया कि हाईवे और टोल प्लाजा का निर्माण पूरा हो चुका है। जुलाई में टोल वसूली शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed